Hong Kong Fire: हांगकांग के ताइपो जिले में बुधवार को एक बड़े रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, जिससे पूरा शहर दहल उठा। वांग फुक कोर्ट नामक 2,000 फ्लैटों वाले इस आवासीय परिसर में अचानक उठी लपटों ने कई ऊंची इमारतों को अपने आगोश में ले लिया। धुएं के काले बादल मीलों तक दिखाई दे रहे थे, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 270 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।
हांगकांग पुलिस फ़ोर्स ने गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफ़िंग में बताया कि हांगकांग के ताइपो में एक रिहायशी इलाके वांग फ़ुक कोर्ट में लगी आग में 44 लोगों की मौत हो गई और 279 घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। हांगकांग के चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव जॉन ली ने कहा कि फायर ब्रिगेड की लगातार कोशिशों के बाद वांग फ़ुक कोर्ट में लगी आग पर धीरे-धीरे काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 279 लोग अभी भी लापता हैं जबकि 30 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब सवाल यह है कि इतना बड़ा हादसा आखिर हुआ कैसे ।
मिली जानकारी के मुताबिक आग हांकांग के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में लगी। इस कॉम्प्लेक्स में 8 इमारतों में कुल 2,000 फ्लैट हैं। हांगकांग सरकार के अनुसार, आग सुबह करीब 2:51 बजे लगी, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट को अलर्ट किया गया। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए 700 से ज़्यादा दमकल के कर्मचारियों का लगना पड़ा । बताया जा रहा है कि आग लगने की जगह हांगकांग के ताइपो ट्रेन स्टेशन से सिर्फ़ 500 मीटर दूर है, जिससे स्टेशन के बाहर आग की गंध महसूस की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
अफगानिस्तान में लोगों ने महसूस किए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
Donald Trump का बड़ा बयान: “Tariff नहीं ले सकता, लेकिन व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं”
अमेरिका-ईरान के बीच आज का दिन खास, जिनेवा में होगी समझौते के लिए दूसरे राउंड की बातचीत
Pakistan: धमाके से दहला खैबर पख्तूनख्वा, मोटरसाइकिल में फटा टाइम बम, बच्चे सहित...
यूरोप और कनाडा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग कर रहे तेज, भारत को बना रहे ‘तीसरा ध्रुव’
भारत को बांग्लादेश के चुनाव नतीजों का इंतजार, जनादेश पर नजर : विदेश मंत्रालय