Golden Visa UAE : अगर आप भी दुबई जाकर बसने या नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब इस यूएई में रहने के लिए बड़े निवेश या किसी खास स्किल की जरूरत नहीं है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने एक नई वीजा स्कीम शुरू की है, जो 'नॉमिनेशन आधारित' है। जिसके तहत अब यूएई का गोल्डन वीजा पाने के लिए पहले की तरह न तो करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदनी होगी और न ही ट्रेड लाइसेंस की जरूरत होगी। भारी भरकम निवेश की जरूरत नहीं होगी।
बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने नया नामांकन आधारित गोल्डन वीजा प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें भारतीयों समेत विदेशी नागरिक एक तय फीस देकर लाइफटाइम यूएई में रह सकते हैं। इस नए गोल्डन वीजा प्रोग्राम के आने से विदेशी नागरिकों के लिए यूएई में बसना अब काफी आसान हो जाएगा। पहले 10 साल के रिन्यूएबल रेजिडेंसी वीजा के लिए यूएई में स्थानीय रियल एस्टेट में 2 मिलियन AED (करीब 4.7 करोड़ रुपये) का निवेश करना होता था। फिलहाल यूएई सरकार ने गोल्डन वीजा प्रोग्राम को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है।
नई नॉमिनेशन-आधारित गोल्डन वीजा नीति के तहत भारतीय अब 100,000 अरब अमीरात दिरहम (करीब 23.30 लाख) का भुगतान करके लाइफटाइम के लिए यूएई का वीजा (Golden Visa UAE) पा सकते हैं। इसे पाने के लिए पहले की तरह स्थानीय प्रॉपर्टी में निवेश करने की जरूरत नहीं है। इस नई वीजा स्कीम का पहला चरण भारत और बांग्लादेश के नागरिकों के लिए शुरू किया जाएगा। पहले तीन महीनों में 5,000 से ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद है।
इस गोल्डन वीजा प्रोग्राम की खास बात यह है कि इसके लिए आपको दुबई जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आवेदन भारत और बांग्लादेश में VASCO सेंटर और रयाद ग्रुप के दफ्तरों के जरिए किया जा सकता है। जब कोई व्यक्ति नॉमिनेशन बेस्ड वीजा के लिए आवेदन करता है तो सबसे पहले उसके बैकग्राउंड की जांच की जाएगी। इसमें यह जांच की जाएगी कि उस व्यक्ति पर कोई आपराधिक मामला या मनी लॉन्ड्रिंग का मामला तो नहीं है। इतना ही नहीं, उसका सोशल मीडिया भी देखा जाएगा। इसके अलावा यह भी जांच की जाएगी कि क्या वह व्यक्ति बिजनेस, स्टार्टअप, फाइनेंस, प्रोफेशनल सर्विसेज, साइंस या कल्चर जैसे किसी फील्ड से जुड़कर यूएई के विकास में योगदान दे सकता है। इसके बाद आवेदनों को मंजूरी के लिए यूएई सरकार के पास भेजा जाएगा।
इस गोल्डन वीजा प्रोग्राम की खास बात यह है कि इसके लिए आपको दुबई जाने की जरूरत नहीं होगी। वह अपने देश से ही वीजा के लिए प्री-अप्रूवल ले सकता है। इसके बाद आगे की प्रोसेस शुरू होगी। लाइफटाइम गोल्डन वीजा की खास बात यह है कि आवेदक अपने परिवार को भी दुबई ला सकता है। साथ ही, वह घरेलू नौकरों के लिए स्टाफ भी नियुक्त कर सकता है। इसके अलावा, आवेदक यूएई में नौकरी भी कर सकता है या अपना खुद का व्यवसाय भी चला सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली