G-7 Summit PM Modi in Canada: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा के कैलगरी पहुंच गए है। कैलगरी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत का एक प्रमुख शहर है। कैलगरी प्रांत के दक्षिणी भाग में कनाडाई रॉकीज़ के पूर्व में ऊंचे मैदानों और तलहटी क्षेत्र में स्थित है। पीएम मोदी की जी-7 शिखर सम्मेलन में यह लगातार छठी भागीदारी है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया में ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।
यह यात्रा पीएम मोदी की तीन देशों की आधिकारिक यात्रा का हिस्सा है। इसकी शुरुआत साइप्रस से हुई और इसका समापन क्रोएशिया में होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स के साथ विस्तार से बातचीत की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी मंगलवार दोपहर को आयोजित होने वाले जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और वहां अपने विचार साझा करेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्ने के बीच मुलाकात होगी।
भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने पीएम मोदी की साइप्रस यात्रा के समापन पर विस्तृत टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की साइप्रस की पहली यात्रा थी और पिछले दो दशकों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। लाल ने कहा, "यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता और भरोसेमंद साझेदारी को उजागर करती है।" जी-7 शिखर सम्मेलन में यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, यूरोपीय संघ (ईयू) फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, जापान और इटली के नेता शामिल होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली