Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में रविवार और सोमवार की रात में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रात 12.47 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। अफ़ग़ानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी तेज़ झटके महसूस किए गए। भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। भूकंप में 622 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई इलाकों में घर ढह गए हैं। सैकड़ों घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) का अनुमान है कि इस भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो सकती है। USGS की वेबसाइट पर अनुमान लगाया गया है कि बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है क्योंकि यह आपदा संभावित रूप से व्यापक है।
तालिबान सरकार के सूत्रों ने बीबीसी को बताया है कि दर्जनों घरों के ढहने से बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। भूकंप में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है। पाकिस्तान की सीमा से लगे कुनार प्रांत के नोर्गल ज़िले की मज़ार घाटी में ज़्यादातर घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह घाटी एक पहाड़ी इलाके में स्थित है।
यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफ़ग़ानिस्तान के बसावुल से 36 किलोमीटर उत्तर में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी। इसका असर पूरे क्षेत्र में महसूस किया गया और पाकिस्तान के बड़े हिस्से में भी झटके महसूस किए गए। 6 से ज़्यादा तीव्रता का भूकंप ख़तरनाक माना जाता है। अफ़ग़ानिस्तान भूकंप के लिहाज़ से संवेदनशील माना जाता है। अक्टूबर 2023 में अफ़ग़ानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में कम से कम 4,000 लोग मारे गए थे। इसके बाद, एक बार फिर यहाँ इतनी ही तीव्रता का भूकंप आया है।
अफ़ग़ानिस्तान के अलावा, पाकिस्तान, म्यांमार और भारत में भी अक्सर भूकंप आते रहते हैं। म्यांमार में ख़ास तौर पर हाल के महीनों में भीषण भूकंप आए हैं। इस साल मार्च में म्यांमार में भारी तबाही हुई थी। 28 मार्च 2025 को म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र के पास 7.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें 3,600 लोग मारे गए और 5,000 घायल हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
US-Iran War Updates: अमेरिका ने जब्त किया ईरान का जहाज, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
Japan Earthquake: जापान में आया 7.5 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी
US Iran Tensions : कीमती धातुओं पर पड़ा अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने का असर, 2 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
US Iran Ceasefire : ट्रंप की ईरान को दो टूक, नहीं मानी डील तो हर पावर प्लांट और ब्रिज होंगे तबाह
Strait Of Hormuz से वापस लौटा चीनी जहाज 'Sun Profit' , ईरान ने नहीं दी मंजूरी
Strait of Hormuz: ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- बंदरगाहों से वापस भेजें सेना
होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, लेकिन तनाव बरकरार: युद्धविराम के बीच बड़ी राहत, वैश्विक बाजारों में हलचल
अमेरिका का सख्त रुख: 26 लोगों पर वीजा बैन, दुश्मन ताकतों पर कड़ा प्रहार