Earthquake in Afganistan: अफगानिस्तान शनिवार को भूकंप के तेज झटकों से थर्रा उठा । भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह-सुबह धरती हिलते ही अफरा-तफरी मच गई, लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकंप का असर सिर्फ अफगानिस्तान तक ही सीमित नहीं रहा, पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इतना ही नहीं उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर तक झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की माने तो भूकंप दोपहर 12:17 बजे आया इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था। यह भूकंप 94 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले बुधवार को अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 5.6 मापी गई थी। इसका केंद्र बिन्दु बगलान से लगभग 164 किमी पूर्व में था।
बता दें कि भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई उत्तरी इलाकों में महसूस किए गए। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 5:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 2.4 दर्ज की गई थी।
गौरतलब है कि अफ़गानिस्तान में इससे पहले अक्टूबर 2023 शक्तिशाली भूकंप आया था। 6.3 तीव्रता वाले इस भूकंप ने अफगानिस्तान के हेरात को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। इस दौरान 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे और हज़ारों लोग विस्थापित हुए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली