Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भारत और रूस को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने चीन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है और अपना दर्द बयां किया है। ट्रंप ने ट्रुथ पर अपनी पोस्ट में लिखा, "ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे, सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है। मैं उनके दीर्घ और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूं।"
उनके इस बयान को अमेरिकी विदेश नीति और वैश्विक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्रंप पहले भी कई बार चीन की नीतियों और उसके बढ़ते प्रभाव की आलोचना कर चुके हैं। साथ ही, भारत और रूस के बीच लगातार बढ़ते सामरिक और आर्थिक संबंधों को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।
इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, रूस और उत्तर कोरिया पर तीखा हमला बोला था। ट्रंप ने बीजिंग में आयोजित एक भव्य सैन्य परेड पर सवाल उठाए और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को अमेरिका के खिलाफ "षड्यंत्रकारी" करार दिया।
ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट कर लिखा कि चीन, रूस और उत्तर कोरिया मिलकर अमेरिका के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा कि क्या चीन उन अमेरिकी सैनिकों को याद रखेगा जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी कब्जे से उसे आज़ाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की गई थी। इस संबंध में, ट्रंप ने भारत और रूस को लेकर भी अपनी नाराज़गी जताई। उन्होंने लिखा, "ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उनके दीर्घ और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूँ।"
अन्य प्रमुख खबरें
US में Job Market को झटका: फरवरी में 92 हजार नौकरियां खत्म, बढ़ती बेरोजगारी से अर्थव्यवस्था पर सवाल
Israel-Iran Conflict: इजरायल और अमेरिका के हमलों में अस्पताल और स्कूल निशाना, अब तक 1230 की मौत
Israel-Iran War: अमेरिका ने अपने राजनयिकों, कर्मचारियों और नागरिकों के लिए की गाइडलाइन, दिया ये आदेश
Israel Iran War: पीएम मोदी ने की बहरीन के किंग से बात, युद्ध को लेकर कही ये बात
ईरान में शोक और गुस्सा:"न कोई समझौता, न कोई समर्पण" के लग रहे नारे