Pope Francis Death: पोप फ्रांसिस का सोमवार को सुबह 7:35 बजे वेटिकन के कासा सांता मार्टा में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। पोप फ्रांसिस के निधन पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दुख जताते हुए कहा, "ईश्वर पोप फ्रांसिस की आत्मा को शांति दे और उनसे प्यार करने वाले सभी लोगों को आशीर्वाद दे!"
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा, "ईस्टर सोमवार को यह खबर बहुत दुखद है। हम पोप की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और इस संक्रमण काल में कैथोलिक चर्च के साथ एकजुट हैं।"
उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, जिन्होंने रविवार को वेटिकन में पोप फ्रांसिस से आखिरी बार मुलाकात की थी, ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कल पोप से मुलाकात हुई, वे काफी अस्वस्थ थे, लेकिन कोविड के शुरुआती दिनों में उनके द्वारा दिए गए प्रेरक उपदेश को हमेशा याद रखेंगे।" व्हाइट हाउस ने भी शोक संदेश जारी किया, जिसमें लिखा था, "शांति से विश्राम करें, पोप फ्रांसिस"।
बता दें कि पोप फ्रांसिस, जिनका असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो था, अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में पैदा हुए थे और 1969 में उन्हें पुजारी नियुक्त किया गया था। वे पोप बेनेडिक्ट XVI के इस्तीफे के बाद 2013 में पोप बने। उन्होंने सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी के नाम पर 'फ्रांसिस' नाम चुना। पोप फ्रांसिस की मृत्यु पर वेटिकन ने नौ दिनों का शोक "नोवेंडियल" घोषित किया है, जिसके बाद नए पोप का चुनाव करने के लिए कार्डिनल्स का सम्मेलन बुलाया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली