बीजिंग/नई दिल्लीः चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश पर अपने दावों को दोहराया और भारतीय नागरिक पेमा वांगजोम थोंगडोक के उत्पीड़न के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनके साथ हुई कार्रवाई कानून के तहत की गई थी।
चीन ने 25 नवंबर को यह दावा किया कि शंघाई हवाई अड्डे पर थोंगडोक के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं हुआ। थोंगडोक, जो ब्रिटेन में रहती हैं, 21 नवंबर को जापान यात्रा के दौरान शंघाई में हवाई अड्डे पर रुक गईं थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट को अवैध करार दिया, क्योंकि उसमें उनका जन्मस्थान अरुणाचल प्रदेश था, जिसे चीन जंगनान या दक्षिण तिब्बत कहता है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि थोंगडोक के साथ कोई अवैध कदम नहीं उठाया गया और चीनी अधिकारियों ने सभी प्रक्रियाओं का पालन किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय महिला के कानूनी अधिकारों का पूरी तरह से सम्मान किया गया।
इस मामले के सामने आने के बाद, भारत ने तुरंत कड़ा विरोध दर्ज कराया और साफ तौर पर बताया कि अरुणाचल प्रदेश भारतीय भूभाग है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शंघाई में इस मुद्दे को स्थानीय स्तर पर उठाया और थोंगडोक को तत्काल सहायता प्रदान की। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन और भारतीय नागरिकों की गरिमा पर आघात बताया।
अन्य प्रमुख खबरें
Donald Trump का बड़ा बयान: “Tariff नहीं ले सकता, लेकिन व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं”
अमेरिका-ईरान के बीच आज का दिन खास, जिनेवा में होगी समझौते के लिए दूसरे राउंड की बातचीत
Pakistan: धमाके से दहला खैबर पख्तूनख्वा, मोटरसाइकिल में फटा टाइम बम, बच्चे सहित...
यूरोप और कनाडा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग कर रहे तेज, भारत को बना रहे ‘तीसरा ध्रुव’
भारत को बांग्लादेश के चुनाव नतीजों का इंतजार, जनादेश पर नजर : विदेश मंत्रालय
Bangladesh: बांग्लादेश में वोटिंग के बीच एक और हिंदू युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव