लखनऊ, पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार फोन पर बात हुई है। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए जा रहे थे कि आखिर पीएम ने सीज फायर क्यों किया? लेकिन प्रधानमंत्री ने उनके किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। दोनों के रिश्तों पर अलग-अलग राय रखी जा रही थी। इधर, ईरान की इजरायल से संघर्ष के बीच मुनाफे का रास्ता निकालने की कोशिश में लगे ट्रंप ने करीब 35 मिनट तक फोन पर मोदी से बातचीत की। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर वही बात रखी जो पहले से की जा रही है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर भी विदेशी धरती पर बोल आए थे कि आतंकवाद के मुद्दे पर त्रिपक्षीय हस्तक्षेप भारत स्वीकार नहीं करेगा, ठीक यही बात पीएम मोदी ने स्पष्ट कर कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत समझौता नहीं कर सकता। 35 मिनट की बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान व्यापार से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा नहीं हुई। पीएम ने कहा कि भारत भविष्य में भी आतंकवाद के मसले पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि भारत ऐसे मसलों पर स्पष्ट पक्ष रखता है। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब 35 मिनट तक फोन पर बातचीत की जानकारी दी। सूत्रों को बताया गया कि पीएम मोदी ने इस बात पर बल दिया कि भारत अब आतंकवाद के कृत्यों को युद्ध के कृत्यों के रूप में देखेगा। दोनों नेताओं की निकट भविष्य में मिलने की भी संभावना हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख साफ कर दिया। साथ ही जी-7 समूह के नेताओं से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इसे बढ़ावा एवं समर्थन देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। प्रधानमंत्री ने कनाडा में जी7 संपर्क सत्र में भी अपना पक्ष रखते हुए आतंकवाद को निशाने पर लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Trump की धमकी से दुनिया में हड़कंपः बोले- “आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”
UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा तो बौखलाया पाकिस्तान, जानें 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोला पाक
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान में अगले 48 घंटे में होगा सीजफायर ! युद्ध खत्म करने का अंतिम मौका
US-Iran War: खतरनाक ऑपरेशन चलाकर अमेरिका ने किया अपने पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने दी पूरी जानकारी
Middle East Crisis: WHO ने बताया अब तक कितना हुआ नुकसान, इस बात पर दिया जोर
US Israel Iran War: टूटा अमेरिका का घमंड ! ईरान ने F-15 के बाद A-10 फाइटर जेट को भी मार गिराया
Middle East Crisis: पाकिस्तान का हाल बेहाल, विशेषज्ञ बोले और बढ़ेगा संकट