Darshan Singh Murdered : कनाडा के सरी शहर में एक दुखद घटना घटने की खबर आ रही है, जहां पंजाबी मूल के बड़े कारोबारी दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात तब हुई जब वे अपने घर से बाहर निकल रहे थे। दर्शन सिंह एक सफल कपड़ा रीसाइक्लिंग (जमगजपसम तमबलबसपदह) कारोबारी थे और उनके कारोबार में सैकड़ों कर्मचारी काम करते थे। पुलिस मामले की गहरी जांच शुरू कर दी है और फिरौती (मगजवतजपवद) और पुरानी रंजिश दोनों पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। आ रही खबरों के मुताबिक, दर्शन सिंह को कुछ समय पहले से फिरौती की धमकियां मिल रही थीं लेकिन उन्होंने इन्हें गंभीरता से नहीं लिया।
दर्शन सिंह, जिनका जन्म पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा इलाके में हुआ था, कनाडा में आकर अपनी मेहनत से बड़े कारोबारी बने थे। वे समाजसेवा और दान के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे और भारतीय समुदाय में उनको काफी सम्मान की नजर से देखा जाता था। हालांकि, कनाडा पुलिस इस हत्या के पीछे किसी गैंगस्टर गिरोह या एक्सटॉर्शन का हाथ होने से इनकार कर रही है। पुलिस की माने तो परिवार की ओर से भी ऐसी कोई आशंका नहीं जताई गई है, और वे हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की संभावना पर विचार कर रहे हैं।
इसी बीच, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधी गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दर्शन सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में दावा किया गया कि इस गैंग ने दर्शन सिंह से उनके बड़े कारोबार के बदले पैसे की मांग की थी, लेकिन जब दर्शन सिंह ने पैसे देने से इनकार किया और उनका संपर्क तोड़ दिया, तब गैंग ने यह गंभीर कदम उठाया।
अन्य प्रमुख खबरें
Trump की धमकी से दुनिया में हड़कंपः बोले- “आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”
UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा तो बौखलाया पाकिस्तान, जानें 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोला पाक
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान में अगले 48 घंटे में होगा सीजफायर ! युद्ध खत्म करने का अंतिम मौका
US-Iran War: खतरनाक ऑपरेशन चलाकर अमेरिका ने किया अपने पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने दी पूरी जानकारी
Middle East Crisis: WHO ने बताया अब तक कितना हुआ नुकसान, इस बात पर दिया जोर
US Israel Iran War: टूटा अमेरिका का घमंड ! ईरान ने F-15 के बाद A-10 फाइटर जेट को भी मार गिराया
Middle East Crisis: पाकिस्तान का हाल बेहाल, विशेषज्ञ बोले और बढ़ेगा संकट