नई दिल्लीः ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी यानी सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस एमआई6 के 116 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला को संस्था का प्रमुख नियुक्त किया गया है। ब्लेज मेट्रेवेली इस साल के अंत में सर रिचर्ड मूर का स्थान लेंगी और 18वीं प्रमुख बनेंगी। वह 1999 में इस संगठन में शामिल हुई थीं। ब्लेज मेट्रेवेली वर्तमान में एमआई6 में प्रौद्योगिकी और नवाचार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह ऐतिहासिक नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब इन खुफिया सेवाओं का काम पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।
एमआई6 ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी है, जिसका काम विदेशी धरती पर खुफिया जानकारी जुटाकर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके मुख्य कार्यों में आतंकवाद को रोकना, शत्रु देशों की गतिविधियों को बाधित करना और साइबर सुरक्षा को मजबूत करना शामिल है। इसका प्रमुख आमतौर पर ‘सी’ के नाम से जाना जाता है। वह सीधे विदेश सचिव को रिपोर्ट करता है और जॉइंट इंटेलिजेंस कमेटी का हिस्सा होता है, जिसमें अन्य विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल होते हैं। यह समिति खुफिया रिपोर्ट प्राप्त करती है, वैश्विक स्तर पर चल रही स्थितियों का विश्लेषण करती है और प्रधानमंत्री को सलाह देती है।
ब्लेज मेट्रेवेली ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एंथ्रोपोलॉजी में शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय मध्य पूर्व और यूरोप में काम करते हुए बिताया है। वह पहले एमआई5 में निदेशक स्तर की भूमिकाएं निभा चुकी हैं, जो कि एमआई6 की सहयोगी घरेलू सुरक्षा एजेंसी है। अपने उल्लेखनीय करियर के चलते उन्हें 2024 में सम्मानित भी किया जा चुका है। हालांकि, मेट्रेवेली जिस संगठन का नेतृत्व करेंगी, वह अभूतपूर्व और जटिल चुनौतियों का सामना कर रहा है। भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से, रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों से उत्पन्न होने वाली चुनौतियां प्रमुख हैं। इन चारों देशों में आपस में बढ़ता सहयोग यूनाइटेड किंगडम समेत पश्चिमी देशों के हितों के लिए विश्व स्तर पर एक बड़ी चुनौती है। इन भू-राजनीतिक खतरों के अलावा तकनीकी जासूसी, साइबर युद्ध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी जटिलताएं भी बढ़ रही हैं, जिनसे एमआई6 को निपटना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Donald Trump का बड़ा बयान: “Tariff नहीं ले सकता, लेकिन व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं”
अमेरिका-ईरान के बीच आज का दिन खास, जिनेवा में होगी समझौते के लिए दूसरे राउंड की बातचीत
Pakistan: धमाके से दहला खैबर पख्तूनख्वा, मोटरसाइकिल में फटा टाइम बम, बच्चे सहित...
यूरोप और कनाडा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग कर रहे तेज, भारत को बना रहे ‘तीसरा ध्रुव’
भारत को बांग्लादेश के चुनाव नतीजों का इंतजार, जनादेश पर नजर : विदेश मंत्रालय
Bangladesh: बांग्लादेश में वोटिंग के बीच एक और हिंदू युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
जेन-जी आंदोलन के बाद नेपाल में हो रहा राजनीतिक बदलाव, अमेरिका को बड़े अवसरों की उम्मीद