Valeria Marquez: मेक्सिको (Mexico) से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां 23 वर्षीय ब्यूटी इंफ्लुएंसर वेलेरिया मार्केज़ (Influencer Valeria Marquez) की लाइव स्ट्रीम के दौरान गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय TikTok स्टार वेलेरिया मार्केज़ अपने ब्यूटी सैलून में बैठकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं। वह मेक्सिको के जलिस्को की रहने वाली थी। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, यही वजह है कि उनके मौत से प्रशंसक सदमे में हैं। इस घटना ने मेक्सिको में सनसनी फैला दी, जहां लिंग आधारित हिंसा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने सैलून को सील कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक 13 मई को घटना के वक्त वह अपने ब्यूटी सैलून में बैठकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थीं। तभी वहीं एक सख्स गिफ्ट देने के बहाने आता है और उनका नाम पुकारने के बाद उन पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला देता है। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके आखिरी शब्द थे- वे आ रहे हैं। इस वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ब्यूटी इंफ्लुएंसर वेलेरिया मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। अचानक वह खिड़की से बाहर देखती है और फिर उस पर फायरिंग होती है। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की सरेआम हत्या से हर कोई स्तब्ध हैं।
बता दें कि जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वेलेरिया मार्केज़ (Influencer Valeria Marquez) ब्यूटी और मेकअप से जुड़े वीडियो बनाती थीं। शहर के जापोपान इलाके में सांता मारिया शॉपिंग प्लाजा में उनका 'ब्लॉसम द ब्यूटी लाउंज' नाम से अपना ब्यूटी सैलून भी है। इंस्टाग्राम पर उनके 340,000 से ज़्यादा और TikTok पर 114,000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। वेलेरिया के वीडियो और कंटेंट को उनके चाहने वाले भी खूब पसंद करते थे।
अन्य प्रमुख खबरें
चीन के कोयला खदान में विस्फोटः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82, राहत व बचाव कार्य जारी
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर