Bangladesh Violence Live: कट्टरपंथी समूह इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई और बड़े पैमाने पर दंगे, आगजनी और तोड़फोड़ की। हिंसा में कई इमारतों और गाड़ियों में आग लगा दी गई, जबकि कई मीडिया संस्थान भी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर आ गए।
दरअसल हिंसा इंकलाब मंच (क्रांतिकारी मंच) के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की। हादी, जो फरवरी के चुनावों में ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र से संभावित स्वतंत्र उम्मीदवार थे। उनको 12 दिसंबर को बिजोयनगर में दिन दहाड़े सिर में गोली मार दी गई थी। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हादी पर तब गोली चलाई जब वह ढाका के बिजोयनगर के बॉक्स कल्वर क्षेत्र में एक रिक्शा में यात्रा कर रहे थे। जिसके बाद शरीफ उस्मान हादी को गंभीर हालत में ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए सोमवार को उन्हें एयरलिफ्ट करके सिंगापुर ले जाया गया। जहां छह दिनों तक चले इलाज के बाद जिंदगी की जंग हार गए।
उनकी मौत की खबर फैलते ही शुक्रवार सुबह राजधानी ढाका में तनाव फैल गया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कारवान बाजार में प्रोथोम आलो के ऑफिस में तोड़फोड़ की और द डेली स्टार की बिल्डिंग में आग लगा दी। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ इलाकों में पत्रकारों पर हमला किया गया, और उन्हें जिंदा जलाने की भी कोशिश की गई। सामने में जो पत्रकार दिखा उसकी पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने तुरंत हाई लेवल बैठक बुलाई और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
बीबीसी बांग्ला की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को नग्न करके एक पेड़ से लटका दिया गया और आग लगा दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है। उधर हादी की मौत ने पहले से सुलग रहे राजनीतिक माहौल में आग लगा दी। फिलहाल ढाका समेत कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली