लखनऊ, बांग्लादेश में अभी तक शांति बहाल नहीं हो पाई है। वर्तमान में सरकार तमाम तरह से शांति बहाली के दावे तो करती है, लेकिन सच्चाई यही है कि हिंसात्मक वारदातों को रोक पाने में असफल है। यूनुस सरकार पर ताजा आरोप हैं कि सिराजगंज जिले में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। अब लीपापोती करने के लिए मामले की जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट देनी होगी। जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के सिराजगंज जिले में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास पर भीड़ ने हमला किया और इससे घर को काफी नुकसान पहुंचा है।
भारत में भी इसका विरोध किया गया। यूनुस सरकार ने इसकी जांच के लिए आदेश दिए हैं। टैगोर का आवास ऐतिहासिक एवं पुराना है। इसलिए इसकी जांच पुरातत्व विभाग करेगा। तीन सदस्यीय समिति का गठन करने के बाद टीम से पांच दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का पैतृक आवास बांग्लादेश के सिराजगंज जिले में है। उनके पैतृक घर पर एक भीड़ ने हमला कर काफी नुकसान पहुंचाया है। मामले को तूल मिलते ही इसकी जांच और कार्रवाई के लिए कहा गया है।
जानकारी के अनुसार, विजिटर यहां घूमने गया था। नियमतः वाहनों का शुल्क यहां देना होता है। इस स्थान पर प्रवेश द्वार पर मोटर साइकिल पार्किंग है। इसी का शुल्क देना था, लेकिन तभी एक कर्मचारी से उसकी बहस हो गई थी। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। बाद में भीड़ ने कचहरीबाड़ी के ऑडिटोरियम पर हमला बोल दिया। भीड़ ने संस्थान के एक निदेशक की पिटाई कर दी। यह वही स्थान है, जहां पर रवींद्रनाथ टैगोर ने कई साहित्यिक रचनाएं कीं और वह विश्व विख्यात हुए। आरोप है कि जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और अभी तक यही हालात बने हुए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली