Bangladesh Rape: बांग्लादेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कुमिल्ला जिले के मुरादनगर इलाके में 25 वर्षीय हिंदू महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं हैवानों ने इस दरिंदगी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान फजर अली के रूप में हुई है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार सुबह कुमिल्ला जिले के पुलिस अधीक्षक नजीर अहमद खान की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरी घटना की जानकारी दी गई है। बताया गया कि फजर अली को रविवार सुबह करीब 5 बजे ढाका के सैदाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उसे वापस कुमिल्ला लाया गया।
पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से अपने बच्चों के साथ अपने पिता के घर पर थी। पीड़िता का पति दुबई में रहता है। गुरुवार रात करीब 10 बजे फजर अली आया। उसने महिला से घर का दरवाजा खोलने को कहा। जब महिला ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया तो वह जबरन घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिन इलाके में रथ यात्रा की तैयारियां चल रही थीं। एक पड़ोसी ने बताया कि घटना वाली रात उसने घर से आवाजें सुनीं और दरवाजा टूटा हुआ पाया। इसके बाद वह कुछ लोगों के साथ घर की ओर भागा। लोगों ने फजर को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी पिटाई की, लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रहा। वहां मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।
इस बीच मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पीड़िता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पांचों हिरासत में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं। इससे पहले भी बांग्लादेश में हिंदू लड़कियों के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद ढाका यूनिवर्सिटी के जगन्नाथ हॉल में छात्रों ने विरोध मार्च भी निकाला। यूनिवर्सिटी कैंपस में 'मेरे सोनार बांग्ला में बलात्कारियों के लिए कोई जगह नहीं' जैसे नारे लगाए गए।
इस मामले का मुख्य आरोपी स्थानीय बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) का नेता बताया जा रहा है, जिसने न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि पीड़िता का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड करने और वायरल करने के आरोप में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली