Nurul Huda: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक शख्स को जूतों से पीटते नजर आ रहे है। ये कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश (Bangladesh ) के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नुरुल हुदा है। जिन पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने उनकी पिटाई की और उनके चेहरे पर जूते मारे। इतना ही नहीं पुलिस ने भी उनको घर से लुंगी और टी-शर्ट उठा ले गई।
दरअसल यह हमला ऐसे समय में किया गया जब पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी ने नुरुल हुदा के खिलाफ चुनाव में धांधली करने की शिकायत दर्ज कराई है। इसी से नाराज भीड़ ने हुदा की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पुलिस हिरासत में होने के बावजूद लोग उनके चेहरे पर जूतों से हमला किया। साथ ही उन पर अंडे मारे गए और गंदी-गंदी गालियां दी गईं। वहीं जिस वक्त उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया, उस वक्त वे लुंगी और टी-शर्ट में थे। इस घटना को जो वीडियो सामने आया है।
बीएनपी पार्टी का आरोप है कि 77 साल के नुरुल हुदा 2017 से 2022 के बीच बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान चुनावों में जमकर हेराफेरी की थी। बांग्लादेश पुलिस ने कहा कि हुदा को भीड़ द्वारा घेरने की सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।' पुलिस ने बताया कि बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से मामला दर्ज कराए जाने के बाद हुदा को गिरफ्तार किया गया है। बीएनपी ने हुदा, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि पिछले साल शेख हसीना सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनी थी, जिसके मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस थे। शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा। जब से शेख हसीना की अवामी लीग सरकार सत्ता से गई है, तब से उनके नेताओं और समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। कई नेता या तो गिरफ्तार हो गए या देश छोड़कर भाग गए। शेख हसीना के समर्थकों पर भीड़ के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं और नुरुल हुदा (Nurul Huda) पर हमला भी इसी कड़ी का हिस्सा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Trump की धमकी से दुनिया में हड़कंपः बोले- “आज रात खत्म हो सकती है एक सभ्यता”
UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा तो बौखलाया पाकिस्तान, जानें 'अखंड भारत' का जिक्र कर क्या बोला पाक
US-Israel Iran War: अमेरिका-ईरान में अगले 48 घंटे में होगा सीजफायर ! युद्ध खत्म करने का अंतिम मौका
US-Iran War: खतरनाक ऑपरेशन चलाकर अमेरिका ने किया अपने पायलट का रेस्क्यू, ट्रंप ने दी पूरी जानकारी
Middle East Crisis: WHO ने बताया अब तक कितना हुआ नुकसान, इस बात पर दिया जोर
US Israel Iran War: टूटा अमेरिका का घमंड ! ईरान ने F-15 के बाद A-10 फाइटर जेट को भी मार गिराया
Middle East Crisis: पाकिस्तान का हाल बेहाल, विशेषज्ञ बोले और बढ़ेगा संकट