Anthony Albanese : ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपने से 16 साल छोड़ी जोडी हेडन से शादी कर ली। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस खबर को कन्फर्म किया। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे। इस घोषणा ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर भी बनाया।
दरअसल यह पहली बार है जब किसी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पद पर रहते हुए शादी की है। यह जोड़ा पहली बार पांच साल पहले मेलबर्न में एक पब्लिक इवेंट में मिला था। राजधानी कैनबरा में प्रधानमंत्री के घर द लॉज में शनिवार को हुई यह खूबसूरत सेरेमनी पूरी तरह से प्राइवेट, सिंपल और इमोशन से भरी थी।
इस शादी समारोह में एंथनी अल्बनीज के करीबी मौजूद थे, जिनमें ट्रेजरर जिम चाल्मर्स, हेल्थ मिनिस्टर मार्क बटलर, फॉरेन मिनिस्टर पेनी वोंग और फाइनेंस मिनिस्टर कैटी गैलाघर शामिल थे। इसके अलावा दोनों परिवारों के सदस्य भी मौजूद थे। जोडी के भाई, पैट्रिक हेडन और एंथनी अल्बनीज की कजिन, हेलेन गोल्डन गवाह बने। मेहमानों को एक स्पेशल बीयर परोसी गई जिसकी कैन खास तौर पर इस शादी के लिए बनाई गई थी।
दुल्हन जोडी हेडन ने सिडनी के डिजाइनर "रोमांस वाज बॉर्न" का डिज़ाइन किया हुआ सफेद, लंबी आस्तीन वाला गाउन पहना था। वह अपने माता-पिता, बिल और पॉलीन हेडन के साथ वेन्यू में आईं। बैकग्राउंड में बेन फोल्ड्स का रोमांटिक गाना "द लकिएस्ट" बज रहा था। दूल्हे अल्बनीज ने MJ बेल का क्लासिक ब्लैक सूट पहना था। शादी की कसमें खाने के बाद, कपल मुस्कुराते हुए बाहर निकले। माहौल पूरी तरह से फिल्म जैसा था।
दरअसल यह वही जगह है जहां अल्बनीज़ ने Valentine's Day 2024 पर जोडी हेडन को प्रपोज किया था। उन्होंने इटैलियन डिनर किया और फिर अल्बनीज ने 'द लॉज' की बालकनी में अंगूठी पहनाई। उन्होंने अंगूठी को खुद डिजाइन करने और बनवाने में मदद की थी। हेडन को अक्सर प्रधानमंत्री अल्बानीज के साथ देखा जाता रहा है। अल्बनीज अपनी एक्स-वाइफ, न्यू साउथ वेल्स की पूर्व डिप्टी प्रीमियर कार्मेल टेबट से लगभग दो दशक की शादी के बाद 2019 में अलग हो गए थे। हेडन NSW पब्लिक सर्विस एसोसिएशन के लिए काम करते हैं और पहले सुपरएनुएशन सेक्टर में काम कर चुके हैं।
जोडी हेडन (Jodie Hayden) टीचर्स म्यूचुअल बैंक (Teachers Mutual Bank) में एक एग्जीक्यूटिव हैं। कपल ने इंटरव्यू में कहा है कि प्राइम मिनिस्टर होने की ज़िम्मेदारियां और लगातार ट्रैवल उनके रिश्ते के लिए चैलेंजिंग हैं, लेकिन वे साथ में हर पल का पूरा मज़ा लेने की कोशिश करते हैं। यह शिफ्ट वर्कर्स या FIFO (माइनिंग इंडस्ट्री) में काम करने वाले कपल्स की ज़िंदगी जैसा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बालेन शाह ने भारत आने के न्योते पर रखी 'शर्तें', जेन-जी वाली नेपाल सरकार के फैसले ने चौंकाया
US-Iran Talks: ईरान-अमेरिका में नहीं बनी बात, बिना डील के पाकिस्तान से रवाना हुए जेडी वेंस
NASA का आर्टेमिस 2 मिशन पूरा, चांद का चक्कर लगाकर सुरक्षित धरती पर लौटे अंतरिक्ष यात्री
US Iran Tensions: आखिर क्यों ट्रंप ने पाकिस्तान को बनाया अपना 'मैसेंजर'? पर्दे के पीछे की पूरी कहानी