American Airlines Fire: अमेरिका के डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (DEN) पर एक बड़ा हादसा टल गया है। अमेरिका से 179 यात्रियों को लेकर मियामी जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान AA3023 के लैंडिंग गियर में अचानक आग गई। इस बोइंग 737 मैक्स मॉडल के प्लेन में 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। जिन्हें तुरंत आपातकालीन द्वार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल दमकल विभाग और हवाई अड्डे की आपातकालीन टीम ने आग पर काबू पा लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात 2:15 बजे) हुई। सभी यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड के ज़रिए बाहर निकाला गया। इस हादसे में 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डेनवर अग्निशमन विभाग के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस का विमान मियामी के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि रनवे 34L पर अचानक उसके टायर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे लैंडिंग गियर में आग लग गई धुआं निकलने लगा। वहीं पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को रनवे पर ही रोक दिया और इमरजेंसी स्लाइड खोल दीं। इस दौरान प्लेन में अफरा-तफरी मच गई है। वहीं यात्री अपनी जान बचाने के लिए विमान की स्लाइड से चीखते-चलाते नीचे उतरे।
हादसे के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोग घबराहट में विमान से बाहर निकलते दिख रहे हैं। साथ ही विमान से काला धुआं उठ रहा था और कुछ लोग सामान के साथ रनवे पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। यात्रियों की माने तो जब विमान रनवे पर दौड़ रहा था, तभी एक झटका महसूस हुआ। उसके बाद खिड़कियों से धुआं दिखाई दिया और फिर कोई चिल्लाया - 'आग!' उसके बाद जो हुआ वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली