न्यूयार्क: अमेरिकी सीनेट मंगलवार को वित्तीय प्रस्ताव पारित करने में विफल रही, जिसके परिणामस्वरूप अमेरिका में सरकारी शटडाउन का संकट के बादल गहरा गए हैं। समय सीमा को पार करने के बाद, गैर जरूरी सरकारी सेवाएं बंद होने की कगार पर हैं और लाखों कर्मचारियों को बिना वेतन के घर बैठना पड़ सकता है।
सीनेट ने बुधवार तक किसी भी वित्तीय प्रस्ताव को पारित करने की योजना न होने की घोषणा की, जिससे सरकार के कामकाज में विघटन की संभावना बढ़ गई है। आधी रात की समय सीमा को पार करते हुए, अब सरकार के अधिकतर नॉन एसेंशियल ऑपरेशंस ठप हो सकते हैं। इनमें लगभग 7,50,000 सरकारी कर्मचारी अस्थायी फर्लाे पर भेजे जा सकते हैं। सरकारी शटडाउन के दौरान, केवल ‘एसेंशियल वर्कर्स’ ही अपनी ड्यूटी पर बने रहेंगे, जैसे कि सैन्य कर्मचारी, अस्पताल कर्मचारी, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, सीमा सुरक्षा, और कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारी। वहीं, नॉन-एसेंशियल कर्मचारी फर्लाे पर चले जाएंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस संकट के बीच बयान दिया कि शटडाउन के दौरान उनकी सरकार कुछ सरकारी कर्मचारियों को स्थायी रूप से निकालने पर भी विचार कर सकती है। हालांकि, आमतौर पर फर्लाे पर भेजे गए कर्मचारियों को शटडाउन खत्म होने के बाद उनका वेतन वापस मिल जाता है। सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच तीव्र विवाद हुआ, और 100 सदस्यीय सीनेट में आवश्यक 60 वोटों का समर्थन न मिलने के कारण ट्रंप प्रशासन द्वारा पेश किया गया अस्थायी फंडिंग बिल गिर गया।
अन्य प्रमुख खबरें
चीन के कोयला खदान में विस्फोटः मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 82, राहत व बचाव कार्य जारी
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर