काठमांडूः भारत में चल रहे IPL खेलों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने काठमांडू से 11 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जांच में अब तक यहां से 200 करोड़ रुपये की ऑनलाइन सट्टेबाजी का पता चला है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) के प्रवक्ता एसपी सुधीर राज शाही ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि बुधवार देर रात IPL खेलों पर लाइव सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर देर रात काठमांडू के बुधनीलकांठा इलाके में एक किराए के मकान में छापा मारकर 11 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी भारतीय राजस्थान के निवासी हैं और उनकी उम्र 19 से 28 वर्ष के बीच है। गिरफ्तार लोगों में हरकेश दादिया, निशांत भारद्वाज, आकाश वर्म, अंकित कुमार सैनी, सनी मीना, मोहित वर्मा, पीयूष भारद्वाज, हरकेश दादिया, निशांत भारद्वाज, आकाश वर्म, अंकित कुमार सैनी, संजू शुक्ला, राम सिंह जाट, लोकेश कुमार और विकास कुमार शामिल हैं। सीबीआई ने 35 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, हिसाब-किताब रखने के लिए चार रजिस्टर, भारत के विभिन्न बैंकों की 14 चेकबुक, भारतीय बैंकों के 28 एटीएम और विभिन्न कंपनियों के कई भारतीय सिम कार्ड बरामद किए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि सट्टेबाजी के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर, टेलीग्राम, इंस्टा चैट, वी-चैट और सिग्नल जैसे ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीबीआई के मुताबिक इनका मास्टरमाइंड नेपाल या भारत से बाहर किसी तीसरे देश में बैठकर इन सभी को निर्देश देता है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कोई भी आज तक उस व्यक्ति से नहीं मिला है और न ही कोई उसे जानता है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली