खत्म हुआ इंतजार ! यूपी में मानसून की हुई एंट्री, तराई में जमकर बरसे मेघ; कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
खबर सार :-
Monsoon Rain Alert: मानसून अब उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है और जल्द ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी फैलने वाला है। अभी यह यूपी के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ रहा है।
खबर विस्तार : -
Monsoon Entry UP: उत्तर प्रदेश में मानसून का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को पूर्वांचल रास्ते प्रदेश में दाखिल हुआ और जल्द ही पूरे राज्य में फैल जाएगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार और बुधवार के बीच कभी भी मानसून प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। साथ ही, कई जिलों के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
Monsoon Latest Update: तराई में जमकर बरसे मेघ
रविवार और सोमवार के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई इलाके के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बहराइच में सबसे ज्यादा 104 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि श्रावस्ती में 80 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी समेत 29 जिलों के लिए बिजली गिरने को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। इसके अलावा, 25 अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है।
दो दिन में पूरा प्रदेश कवर करेगा मानसून
लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 30 जून से 1 जुलाई के बीच राज्य भर में मानसून की गतिविधि तेज होने की उम्मीद है। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा भी चली।

IMD Heavy Rain Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्र।
इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का 'ऑरेंज अलर्ट'
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, अम्बेडकर नगर, महोबा, झाँसी, ललितपुर, और आसपास के क्षेत्र।
UP Weather Update: सोमवार को आगार रहा सबसे गर्म शहर
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्यतया 20 से 25 जून के बीच आ जाता है, लेकिन अब यह जुलाई में पहुंच पाएगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे पहले सोमवार को आगरा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.9°C दर्ज किया गया, जबकि अलीगढ़ और बांदा में क्रमशः 42°C और 41.2°C तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ेंः- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 50 जिलों में आज बरसेंगे बादल
अन्य प्रमुख खबरें
-
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, आरक्षी की मौत, डॉक्टर और चालक गंभीर घायल
2026-06-30
-
2026-06-30
-
Ambala: दादा को खाना देने गया 4 साल का मासूम 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
2026-06-30
-
2026-06-30
-
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, लखनऊ से दिल्ली जा रही वोल्वो बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत
2026-06-30
-
गोलीराव तालाब के निकासी द्वार को दो फीट नीचे किए जाने पर भड़का लोगों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
2026-06-30
-
2026-06-30
-
झांसी में चलती ट्रेनों पर पथराव से दहशत, वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने तेज की आरोपियों की तलाश
2026-06-30
-
2026-06-30
-
2026-06-30
-
2026-06-30
-
संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 रेल कर्मचारियों को मिला सम्मान
2026-06-30
-
पाइपलाइन कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द होगी मरम्मत, नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
2026-06-30
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामलाः अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट
2026-06-30
-
आषाढ़ माह के पहले दिन बाबा महाकाल का शाही शृंगार, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा दरबार
2026-06-30