Lucknow News: पीजीआई कर्मी की बेटी 20 दिन से लापता, पिता ने लगाया सीरिया ले जाने का आरोप, पुलिस ने बताया निराधार

खबर सार :-
लखनऊ के पीजीआई इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी की बेटी लापता हो गई है, पिता ने आरोप लगाया है कि उसका मतांतरण किया गया है, जबकि पुलिस ने इसे निराधार बताया है।
Lucknow News: पीजीआई कर्मी की बेटी 20 दिन से लापता, पिता ने लगाया सीरिया ले जाने का आरोप, पुलिस ने बताया निराधार
खबर विस्तार : -

Lucknow News: लखनऊ के पीजीआई इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी की बेटी 20 दिन से लापता है। युवती के पिता ने इरशाद अली पर मतांतरण करने के और देश से बाहर सीरिया ले जाने का आरोप लगाया है। उनकी बेटी 21 मई से लापता है। पिता ने 22 मई को इरशाद पर मुकदमा दर्ज कराया है। 20 दिन बाद भी उसका अब तक कोई पता नहीं चला। 

पिता ने लगाया धर्मांतरण करने का आरोप

पीजीआई अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल में काम करने वाले इरशाद ने बहला-फुसलाकर युवती को सीरिया भेज दिया है। वह जानवर पकड़ने का काम करता है और काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। युवती का अभद्र फोटो एडिट कर ब्लैकमेल कर रहा था। इस बारे में उन्होंने कई बार शिकायत भी की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। कुछ समय पहले ही आरोपी ने दबाव बनाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ कर हंगामा भी किया था। 

20 दिन से लापता है युवती

20 दिन से पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है, मंगलवार को युवती के पिता थाने पहुंचे और रोते-रोते इंस्पेक्टर कार्यालय के बाहर बेदम होकर गिर गए, स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला। आजकर धर्मांतरण की बढ़ते खबरों के कारण उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटी के साथ भी ऐसा न हो। उसका धर्मांतरण कराकर निकाह कराने की तैयारी न की जा रही हो। इस कारण उन्हें डर है कि आरोपी ने उनकी बेटी को सीरिया या अन्य देश में ले गया है। 

पिता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

हालांकि पुलिस उपायुक्त दक्षिण अमित कुमार ने सीरिया ले जाने की बात को निराधार बताया है और साथ ही यह भी कहा है कि टीम हर तरह से मामले की जांच में जुटी है। युवती के पिता ने पीजीआई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा   है कि पुलिस इरशाद के परिजनों से किसी तरह की पूछताछ नहीं कर रही है। फिलहाल पीजीआई नर्सिंग एसोसिएशन ने पीड़ित पिता को न्याय दिलाने के लिए आगे आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के साथ ही डीसीपी दक्षिणी से भी मदद मांगी है। 

ये भी पढ़ें: राजधानी लखनऊ में एक ही दिन में चार लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

अन्य प्रमुख खबरें