CBI Action: सीबीआई की टीम ने गुरुवार को प्रदेश के दो अलग-अलग शहरों में छापेमारी कर भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया है। प्रधान डाकघर में सीबीआई की टीम ने प्रयागराज में डाक सिविल विभाग के कार्यपालक अभियंता आशीष अग्रवाल को 1.5 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही टीम ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर छानबीन कर रही है। इसके साथ ही सीबीआई की टीम ने कानपुर देहात में बैंक ऑफ बड़ौदा की नोनारी बुजुर्ग शाखा के बैंक एजेंट राघवेंद्र सिंह 15 हजार की घूस लेते पकड़ा गया है। एजेंट का कहना है कि यह सब उसने ब्रांच मैनेजर गौरव वर्मा के कहने पर किया।
सीबीआई के अनुसार प्रयागराज में डाक विभाग के XEN आशीष अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि ठेकेदार से विभिन्न निर्माण कार्यों में 40 लाख रुपये बकाया चुकाने के लिए तीन लाख रुपये कमीशन की मांग की जा रही थी, जो कानपुर, प्रयागराज, बलरामपुर, वाराणसी, अकबरपुर डाक विभाग के अंतर्गत किए गए कार्यों के लिए भुगतान होना था। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठेकेदार से पहले ही 90 हजार रुपये का रिश्वत ले चुका था। उसका यह सिलसिला जारी रहा और गुरुवार को सीबीआई की टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
इसके साथ ही कानपुर देहात के ब्रांच मैनेजर गौरव वर्मा और बैंक एजेंट राघवेंद्र सिंह के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्रांच मैनेजर पर आरोप है कि उसने पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ब्याज अनुदान से संबंधित डाक्यूमेंट्स जारी करने के लिए शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि ब्रांच मैनेजर ने बैंक एजेंट राघवेंद्र के माध्यम से रकम की मांग की थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने योजना बनाकर आरोपी एजेंट को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हाल ही में सहारनपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां ग्राम पंचायत के कूड़ा ढोने वाले रेहड़ी विवाद को लेकर जांच करने के लिए एक दरोगा द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांग की गई थी। शिकायतकर्ता तय समय पर रकम लेकर दरोगा देशपाल सिंह के पास पहुंचा, उसी समय टीम ने उसे रंगेहाथों धर दबोचा और मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। पीड़ित ने पहले ही टीम को इस बात की जानकारी दे दी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04