नशा मुक्त भारत अभियान: शिक्षण संस्थानों के पास नहीं बिकेगा तम्बाकू उत्पाद, होगी सख्त कार्रवाई
खबर सार :-
किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध है। स्कूल, कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थानों के नजदीक बीड़ी, सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबर विस्तार : -
गुरुग्रामः किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध है। स्कूल, कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थानों के नजदीक बीड़ी, सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को एडीसी हितेश कुमार मीना ने लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में यह निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक की मांगी रिपोर्ट
एडीसी ने कहा कि अगर स्कूलों के नजदीक नशे का सेवन या तस्करी हो रही है तो कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना पुलिस को दे सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत दर्ज सभी एफआईआर की रिपोर्ट प्रहरी एप पर अपलोड की जाए। उन एफआईआर पर क्या कार्रवाई हुई है, इसकी रिपोर्ट प्रहरी एप पर अपलोड की जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर तीन माह में होने वाली समीक्षा बैठक में यह रिपोर्ट उन्हें दिखाएं।
युवाओं में तेजी से फैल रही नशे की लत
इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्कूलवार गठित की गई टीमें एक रिपोर्ट भी तैयार करें, जिसमें कितने बच्चे नशा करते नजर आए हैं। उनकी काउंसलिंग की गई है या नहीं। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर दिखाई जाए। यह सुनिश्चित करें कि समिति नशा मुक्ति से संबंधित सेवाएं प्रदान करने वाले संस्थानों और अस्पतालों का निरीक्षण करे और हमें अपनी रिपोर्ट भेजे। हितेश कुमार मीना ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य जिले में नशे की प्रवृत्ति को रोकना और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। युवाओं में नशे की लत तेजी से फैल रही है, जो उनके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
आयोजित होंगे जागरुकता कार्यक्रम
इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को नशे की लत की पहचान करने और इससे बचने के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है। सरकार नशे की लत के इलाज के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित कर रही है, ताकि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को इलाज मिल सके। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील भी की, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाकर हर व्यक्ति का कल्याण किया जा सके। बैठक में एसीपी ललित, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान, डब्ल्यूसीडीपीओ मुनीष, एएसएमओ नागरिक अस्पताल अजय, बलवान सिंह, सुनील शर्मा, करमजीत, महाबीर सिंह, सतीश मल्हान मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मप्र में जहरीली शराब से हुई मौतों की होगी न्यायिक जांच, आयोग गठित
2026-09-13
-
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर 21 अक्टूबर से अनशन-सत्याग्रह
2026-09-12
-
सोनिया कुशवाहा ने फतह किया माउंट कुन, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
2026-09-12
-
एक करोड़ सात लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 214 किलो गांजा बरामद
2026-09-12
-
जहां बाल स्वरूप में दर्शन देते हैं गणपति, मेहंदी से सजता है दरबार
2026-09-12
-
पितृपक्ष के लिए गयाजी तैयार, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था
2026-09-12
-
हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश शुरू, भूस्खलन से 67 सड़कें प्रभावित
2026-09-12
-
बाराबंकी के हेतमापुर गांव में घाघरा का कटाव जारी, मंदिर-मस्जिद पर खतरा
2026-09-12
-
अब 4 रंगों के डिब्बों में अलग करना होगा कचरा, चेन्नई में नया नियम लागू
2026-09-12
-
Noida: पंकज सिंह की मौजूदगी में sewer की दो परियोजनाओं का लोकार्पण
2026-09-11
-
आंध्र प्रदेश में एआई की मदद से शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
2026-09-11
-
जयपुर में सिरफिरे ने पत्नी और तीन बेटियों को उतारा 'मौत' के घाट
2026-09-11
-
सपा ने दिया आकाश आनंद को ऑफर! कांग्रेस ने कही ये बात
2026-09-11
-
बारिश-बाढ़ से खराब सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाने के निर्देश
2026-09-11
-
मध्य प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-09-11