सुलतानपुरः आगामी महाशिवरात्रि, होली एवं ईद-उल-फितर के पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें जिले के सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष तथा पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा थानावार एवं तहसीलवार आयोजित बैठकों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, विद्युत आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था और कानून व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने होलिका दहन स्थलों के चिन्हांकन, साफ-सफाई तथा शुद्ध पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जुलूस मार्गों एवं होलिका दहन स्थलों पर खुले विद्युत तारों की जांच कर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश भी जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध या समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन व पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सभी धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, अग्निशमन व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
सोनभद्र: ओबरा पुलिस ने नशे के सौदागर को दबोचा, 1 किलो से अधिक अवैध गांजा और बाइक बरामद
सोनभद्र: शिक्षा जगत को मिली बड़ी सौगात, रामनवमी पर नए बीएसए कार्यालय का भव्य उद्घाटन
भीलवाड़ा में अवैध गैस कारोबार पर प्रशासन का प्रहार: भदालीखेड़ा में बिना अनुमति चल रहा एलपीजी पंप सील
Sultanpur: 197 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी सुंदर झलक
Sonbhadra: 350 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक एकता का दिखा संदेश
ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन का एक्शन, निरीक्षण से मचा हड़कंप
शाहपुरा में गूंजा धर्म-ध्वनि का मंगल स्वर, मुनि वैराग्य सागर व सुप्रभ सागर महाराज का भव्य प्रवेश