श्री गंगानगरः हनुमानगढ़ जिले की ग्राम पंचायत पंडितावाली में वाग्भट वैलनेस एवं आयुष रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में नि:शुल्क आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में 144 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे चिकित्सा शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।
शिविर का उद्घाटन चक धोरेवाला से पधारे संत प्रभुनन्दन दास महाराज, गांव प्रशासक सरपंच कुलदीप जाखड़ और वरिष्ठ नागरिक कृष्ण जाखड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे वर्तमान समय में बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर रोगानुसार परामर्श और उपचार प्रदान किया। डॉ. नवनीत भारद्वाज, डॉ. शिवकुमार स्वामी और डॉ. अवनी गुप्ता ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें आयुर्वेदिक एवं नेचुरोपैथी पद्धति से उपचार संबंधी जानकारी दी।
शिविर में आए प्रत्येक व्यक्ति की शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच नि:शुल्क की गई। इसके अलावा किडनी, लीवर, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, थायराइड, मोटापा, गठिया, जोड़ों का दर्द, रीढ़ की समस्याएं, स्लिप डिस्क, बवासीर, कमर दर्द, चर्म रोग, गैस, कब्ज, फैटी लीवर, लिकोरिया और नसों से संबंधित बीमारियों का भी आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार और मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञों ने रोगों से बचाव के लिए प्राकृतिक जीवनशैली और आवश्यक परहेज अपनाने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में संत प्रभुनन्दन दास महाराज ने कहा कि आयुर्वेद और योग जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियां आज के समय में बेहद प्रभावी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए लाभकारी हैं और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दी गई आयुर्वेदिक परंपरा आज भी गंभीर बीमारियों से मुक्ति दिलाने में सक्षम है। उन्होंने वाग्भट वैलनेस सेंटर की इस पहल को जनकल्याणकारी प्रयास बताया। सरपंच कुलदीप जाखड़ ने कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” और आयुर्वेद शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का आधार है। युवा जाट महासभा के जिला उपाध्यक्ष संदीप जाखड़ ने इस शिविर को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस दौरान साहबराम जाखड़, रामस्वरूप जाखड़, मोहनलाल जाखड़, महावीर नायक, कमली बावरी, करण जाखड़, कपिल मान सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन में संयोजक अनिल जान्दू, एचओडी जयवीर सिंह, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव विकास भादू, मलकीत सिंह, अदरीस खान, फार्मासिस्ट राजकुमार, थैरेपिस्ट निखिल और आयुष विभाग के विद्यार्थियों रविकुमार, सपना, पिंकी, खुशबु, करिना और वसुंधरा सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP Training Campaign Ayodhya : संगठन की धार तेज, अयोध्या में भाजपा का दो दिवसीय वैचारिक मंथन संपन्न
असम में डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा कल लेंगे सीएम पद की शपथ, PM मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
Dhanbad: पेयजल संकट पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, समाहरणालय के सामने मटके फोड़े, नारेबाजी
श्रीगंगानगर में आयोजित होगी प्रशिक्षण कार्यशाला, बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेता होंगे शामिल
श्री प्रताप सिंह बारहठ कॉलेज में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, राष्ट्रीय चेतना पर दिया गया जोर
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, 9 सांसदों और 56 विधायकों के फूंके पुतले
इल्तिजा मुफ्ती का उमर अब्दुल्ला पर बड़ा हमला, बोलीं- जम्मू-कश्मीर में भाजपा का एजेंडा चला रही सरकार
WB Suvendu Govt Big Decision: बीएसएफ को 45 दिन में जमीन, आयुष्मान भारत और बीएनएस-बीएनएसएस भी लागू
शाहजहांपुर में सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियान चलाकर गिरफ्तार किए 16 वारंटी