श्रीगंगानगरः भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आगामी 23 और 24 मई को सूरतगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर रविवार को जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक रतन गणेशगढ़िया ने विभिन्न कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत यह आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत और वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करना है।
जिला संयोजक ने जानकारी दी कि इससे पहले जिले के सभी 34 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए थे, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने अत्यंत सफल बनाया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यप्रणाली को विस्तार से समझा।
अब इसी क्रम में 23 और 24 मई को सूरतगढ़ में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र होंगे। इन सत्रों में अलग-अलग विषयों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही प्रदेश स्तरीय नेताओं के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा और भी मजबूत मिलेगी।
इस प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 200 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क, सामाजिक कार्य और पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र मंडा, शिव तेहरपुरिया, महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट, रामावतार यादव, सुरेंद्र गोदारा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चेष्टा सरदाना, जिला मंत्री कंचन नायक, डॉ. बिंदिया चौधरी, विजेंद्र भांभू, जसकरण सिंह सरां, क्रांति चुघ, जिला कोषाध्यक्ष हनुमान गोयल और जिला कार्यालय प्रभारी सुशील वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को भविष्य की राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
Dhanbad: पेयजल संकट पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, समाहरणालय के सामने मटके फोड़े, नारेबाजी
श्री प्रताप सिंह बारहठ कॉलेज में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, राष्ट्रीय चेतना पर दिया गया जोर
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, 9 सांसदों और 56 विधायकों के फूंके पुतले
इल्तिजा मुफ्ती का उमर अब्दुल्ला पर बड़ा हमला, बोलीं- जम्मू-कश्मीर में भाजपा का एजेंडा चला रही सरकार
WB Suvendu Govt Big Decision: बीएसएफ को 45 दिन में जमीन, आयुष्मान भारत और बीएनएस-बीएनएसएस भी लागू
शाहजहांपुर में सपा सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियान चलाकर गिरफ्तार किए 16 वारंटी
झांसी रेंज पुलिस होगी हाईटेक, विवेचना के लिए मिलेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट
Rajasthan Weather: 46.8 डिग्री तापमान के साथ बाड़मेर सबसे गर्म, जानें आज का मौसम