शाहपुरा: शाहपुरा में गुरुवार को धर्म, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में परम पूज्य मुनि वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। त्रिमूर्ति चौराहे से शुरू हुए इस दिव्य जुलूस ने पूरे शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा की अनूठी छटा बिखेर दी। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और जय-जयकार के बीच श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। महिलाएं मंगल गीत गाती हुई आगे बढ़ रही थीं, जबकि पुरुष वर्ग भक्ति में लीन होकर गुरु वंदना कर रहा था।
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मुनि संघ का भावपूर्वक पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद ग्रहण किया और गुरुदेव के चरणों से पावन जल प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया। आरती-वंदना के साथ पूरे मार्ग में श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। जैन भवन पहुंचने पर मुनि वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज के पावन सानिध्य में गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए और धर्म लाभ अर्जित किया।
मुनि वैराग्य सागर महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों में कहा कि जो व्यक्ति धार्मिक क्रियाओं में बाधा उत्पन्न करता है, वह अशुभ कर्मों का भागी बनता है और अंततः दुर्गति को प्राप्त करता है। उन्होंने जीवन में धार्मिक संस्कारों की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि बच्चों में बचपन से ही स्नेह, भाईचारा और सदाचार के बीज बोने चाहिए। गुरुजनों को चाहिए कि वे विद्यार्थियों को आदर्श जीवन की प्रेरणा दें।
उन्होंने वर्तमान समाज में बढ़ते अहंकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धन के मद में लोग अपने रिश्तों को दरकिनार कर रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। संतों के प्रवचनों को आत्मसात कर सहनशीलता, त्याग और सहयोग की भावना को जीवन में उतारना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरों की खुशी में अपनी खुशी देखना ही वास्तविक आनंद का मार्ग है और सकारात्मक दृष्टिकोण जीवन को सफल बनाता है।
मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने भी अपने प्रवचन में आध्यात्मिक शुद्धता का महत्व बताते हुए कहा कि मात्र स्नान करने से शरीर तो शुद्ध हो जाता है, लेकिन मन की शांति नहीं मिलती। भगवान के अभिषेक और शांतिधारा से कर्मों की निर्जरा होती है और मन को सच्ची प्रसन्नता प्राप्त होती है। जिन प्रतिमाओं का अभिषेक किया जाता है, वह जल गंदोदक बनकर दिव्य प्रभाव उत्पन्न करता है, जिससे अनेक रोगों का निवारण होता है और मन में अद्भुत शांति का संचार होता है।
मुनि वैराग्य सागर महाराज एवं मुनि सुप्रभ सागर महाराज बिशनिया से विहार करते हुए पंडित जी का खेड़ा मार्ग से शाहपुरा पहुँचे। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण सजीव हो उठा और जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। श्रद्धालुओं ने मंगल प्रवेश और गुणानुवाद सभा का भरपूर लाभ उठाया, जिससे शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुपम छटा बिखरी और समाज में भक्ति और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sultanpur: 197 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी सुंदर झलक
Sonbhadra: 350 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक एकता का दिखा संदेश
ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन का एक्शन, निरीक्षण से मचा हड़कंप
रामपुर में जगह-जगह महिलाओं को पुलिस ने किया जागरूक, चलाया गया विशेष अभियान
महिला सशक्तिकरण को लेकर जनसंवाद का आयोजन, डीएम, एसपी और विधायक रहे मौजूद
Rampur: बिजली विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने बोला जमकर हल्ला, सौंपा ज्ञापन
रामपुर पुलिस लाइन में रन फॉर एंपावरमेंट का आयोजन, SP ने दिखाई हरी झंडी
रुके हुए विकास कार्यों पर पार्षदों का हल्लाबोल, 31 मार्च तक काम पूरे करने के निर्देश
सुल्तानपुर में सनसनी: कुड़वार में बदमाशों ने अधेड़ को गोलियों से भूना, इलाज के दौरान मौत
चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही करें: मण्डलायुक्त
पेट्रोल-डीजल की अफवाह ने मचाया हड़कंप, प्रशासन ने की ये अपील
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई, 26 इंजीनियरों पर गिरी गाज; 12 हुए निलंबित
Ayodhya: यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा नवदुर्गा सम्मान का आयोजन, महिलाओं का हुआ सम्मान