नई दिल्ली: केशवकुंज, झंडेवालान में 9 मई 2026 को भारतीय इतिहास संकलन योजना, दिल्ली प्रांत एवं माधव सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में “प्राचीन भारतीय धातु शास्त्र का पुनर्मूल्यांकन” विषय पर मासिक व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इतिहास, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों पर विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मार्गदर्शक एवं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय ने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को इतिहास के प्रति लोक जागरण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना होगा, ताकि प्राचीन भारतीय धरोहर की मौलिक प्रासंगिकता को नए परिवेश में स्थापित किया जा सके। उन्होंने “विकसित भारत @2047” और वैश्विक नेतृत्व के लक्ष्य को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए युवाओं को अपनी परंपराओं के पुनर्जागरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण प्रमुख गोपाल आर्य ने भारतीय ज्ञान परंपरा की पर्यावरणनुकूल अवधारणाओं को जीवनशैली में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता आचार्य रूबी मिश्रा, आचार्य रसायन शास्त्र विभाग एवं प्राचार्य, भगिनी निवेदिता कॉलेज ने अपने व्याख्यान में प्राचीन भारतीय धातुशास्त्र की समृद्ध परंपरा और उसके वैज्ञानिक साक्ष्यों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारतीय धातु विज्ञान की उपलब्धियां आज भी वैश्विक स्तर पर अध्ययन का विषय हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. योगेश्वर मिश्रा ने वैदिक ग्रंथों और पौराणिक साहित्य की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि शून्य (0) का आविष्कार भारतीय ज्ञान परंपरा की विश्व को अमूल्य देन है।
कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन समाजसेविका संध्या सिंह ने किया। मंच संचालन डॉ. रीना कपूर, सहायक प्राध्यापक, दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय सिंह, संगठन मंत्री, दिल्ली प्रांत द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर आचार्य अनुराग मिश्रा, अशोक कुमार, डॉ. सौरव मिश्रा, मुकेश उपाध्याय, डॉ. रमेश मिश्रा, डॉ. अस्मित शर्मा, आचार्य दुबे, डॉ. शिशिर कुमार मिश्रा, पीयूष मिश्रा, बमबम यादव, आशुतोष तिवारी, डॉ. सुधाकर कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं विद्वान उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
अधूरी कान्हा गौशाला पर भड़का हिंदू महासभा, किसानों की बर्बाद फसलों को लेकर प्रशासन को घेरा
गरीब कन्याओं के विवाह और जरूरतमंदों की सहायता में जुटा सनातन धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट
बीमा क्लेम के लिए रची मौत की साजिश, युवक के शव को लगाया करंट, जांच में खुली पोल
सरकार बदलते ही कोलकाता पुलिस की बदली ‘पसंद’, ममता-अभिषेक को किया अनफाॅलो
Sagar: शाहपुर में युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, शराब की दुकान फूंकी, चक्काजाम
हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सीएम ने दिए निर्देश
MP: खलघाट टोल पर चक्काजाम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
थाना सेहरामऊ उत्तरी में संपन्न हुआ थाना दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
थाना बरखेड़ा क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध खनन, रातभर दौड़ती हैं ट्रैक्टर ट्रालियां
सामुदायिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ