शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जनपद के थाना सिंधौली क्षेत्र के चक गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।
मृतक की पहचान अजय राठौर के रूम में हुई है जानकारी के अनुसार, अजय राठौर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय राठौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिंधौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना लापरवाही से हुई या किसी अन्य वजह से दोनों वाहनों की टक्कर हुई।
मृतक अजय राठौर को क्षेत्र में एक पशु प्रेमी (डॉग लवर) के रूप में जाना जाता था। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से परिवार और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि वे टाइम्स ऑफ इंडिया से जुड़े पत्रकार संजय राठौर के भाई थे, हालांकि पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही सामने आएगी।
स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे कई बार जानमाल का नुकसान हो चुका है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा
2026-06-09
केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या, पुुलिस ने शुरू की जांच
2026-06-09
जमीन विवाद को लेकर हंगामा, कब्जे के आरोप-प्रत्यारोप के बीच डीएम और एसपी से शिकायत
2026-06-09
सिमरधा में आजादी के बाद पहली बार नल से जल की उम्मीद, टंकी में लीकेज से जलापूर्ति फिर टली
2026-06-09
2026-06-09
बिहार में मौसम का कहरः सीतामढ़ी में कच्चे मकान पर गिरा पेड़, 5 लोगों की मौत
2026-06-09
2026-06-09
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के दो रंग, 7 जिलों में आंधी-बारिश और 5 जिलों में लू की चेतावनी
2026-06-09
UP Weather: मध्य-पूर्वी यूपी में सक्रिय हुआ मौसमीय तंत्र, 10 जिलों में बारिश की चेतावनी
2026-06-09
Police Recruitment Exam: झांसी में कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
2026-06-08
झांसी डीएम ने जनसंवाद में ग्राम मवई की सड़क और जलनिकासी समस्या का कराया समाधान
2026-06-08
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान, चार प्रस्ताव पारित
2026-06-08
Bihar Cabinet Meeting : सासामूसा चीनी मिल के बकाया भुगतान को मंजूरी, 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर
2026-06-08
झांसी में आयुष्मान भारत योजना पिछड़ी, 8 साल में सिर्फ 60% लाभार्थियों के बने कार्ड
2026-06-08
Pilibhit: भ्रष्टाचार के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एक लाइनहाजिर
2026-06-08