Shahjahanpur: शाहजहांपुर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) उत्कर्ष द्विवेदी ने स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद सिराज सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। सीडीओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान बुखार और सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मरीज भर्ती पाए गए। वहीं टीबी वार्ड में लगभग 11 से 12 मरीजों का इलाज चल रहा था। सीडीओ ने मुख्य भवन के सभी महत्वपूर्ण वार्डों का दौरा किया। ग्राउंड फ्लोर पर ट्रॉमा और मेल सर्जिकल वार्ड, प्रथम तल पर फीमेल सर्जिकल, एसएनसीयू और आईसीयू, तथा द्वितीय तल पर फीमेल मेडिसिन, ऑर्थो और मेल मेडिसिन वार्ड का निरीक्षण किया गया।
इसके अलावा, उन्होंने समीप स्थित महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। यहां ग्राउंड फ्लोर पर लेबर रूम, प्रथम तल पर ओपीडी और गायनकोलॉजी विभाग, द्वितीय तल पर पीडियाट्रिक वार्ड, तृतीय तल पर पीएनसी और ऑर्थो वार्ड, चतुर्थ तल पर मेडिसिन वार्ड तथा पंचम तल पर प्रशासनिक कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। जिन मरीजों ने उपचार में किसी प्रकार की परेशानी बताई, उनके समाधान के लिए तत्काल संबंधित चिकित्सकों को बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी वार्डों में मौजूद मेडिसिन रूम की जांच करते हुए दवाओं की उपलब्धता और उनकी एक्सपायरी डेट भी चेक की गई।
सीडीओ ने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की और अस्पताल की सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सा स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अस्पताल परिसर में शौचालयों की स्वच्छता और पेयजल की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हीट स्ट्रोक का कोई मरीज भर्ती नहीं मिला, लेकिन सीडीओ ने एहतियात के तौर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया।
इसके अलावा, सभी वार्डों में मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की जांच की गई और कुपोषित बच्चों के विशेष देखभाल के निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड केंद्र पर तैनात आरोग्य मित्रों को निर्देशित किया गया कि पात्र मरीजों को योजना का अधिकतम लाभ मिले और भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।
सीडीओ ने अंत में स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी सिटी बस सेवा घाटे में, फिर भी यात्रियों के लिए बनी राहत, आंकड़ों ने खड़े किए सवाल
Pilibhit: पत्रकार से धोखाधड़ी और धमकी का आरोप, सराफा व्यापारी पर कार्रवाई की मांग
आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम, कैंसर पर आधारित पुस्तक का विमोचन
भरतपुर के ढाना खेड़ली गांव में भीषण आग, एक परिवार का सब कुछ जलकर राख
बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा: 4 लोग डूबे, राहत-बचाव कार्य जारी, सीएम योगी ने जताया शोक
झांसी में सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
अलीगंज सरैया पूरे विसेन में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर गोवर्धन पूजा प्रसंग का भव्य चित्रण
पीलीभीत डीएम ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और ओडीओपी पर हुई चर्चा
नरैनी पुलिस ने इलेक्ट्रिक मोटर चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
राजपुरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
समाधान दिवस: जमीन कब्जा मामले में लापरवाही पर डीएम सख्त, लेखपाल का रोका वेतन
Jhansi: हस्तशिल्पियों के लिए बड़ा अवसर, पुरस्कार योजना के लिए कर सकते हैं आवेदन
Banda: 10 घंटे में खुलासा, चोरी की बैट्री सहित आरोपी गिरफ्तार