Muharram 2026: रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन की मौत; कई झुलसे

खबर सार :-

Ratlam Muharram procession accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाई-टेंशन लाइन से टकराया। इस दर्दनाक हादसे 3 की मौत जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।
Muharram 2026: रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, तीन की मौत; कई झुलसे

खबर विस्तार : -

Ratlam Muharram Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। यह घटना गुरुवार रात तब हुई जब ताजिया (tazia) एक हाई-टेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज़्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Muharram 2026: हाई-टेंशन लाइन टकराई ताजिया, मची भगदड़

बता दें कि यह भयावह घटना पिपलोदा पुलिस स्टेशन के हतनारा गांव में हुई। जुलूस में लगभग 200 लोग शामिल थे, जो पूरे उत्साह और अकीदत के साथ ताजिया (tazia) लेकर आगे बढ़ रहे थे। जुलूस के दौरान, ताजिया का ऊपरी हिस्सा लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर गुजर रही हाई-टेंशन बिजली लाइन (high tension line) से टकरा गया। पलक झपकते ही ताजिया में तेज बिजली का करंट दौड़ गया और उसे अपने कंधों पर उठाए हुए लोगों को जानलेवा झटका लगा।

करंट की चपेट में आने से तीन की मौत

ताजिया में बिजली का करंट फैलने के बाद अफरातफरी मच गई, लोग इधर-ऊधर भागने लगे जिससे कई लोग जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, 5-6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान राशिद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान के रूप में हुई है।

MP Muharram Accident:  हादसे का वीडियो सामने आया।

इस बीच, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बिजली का झटका लगने की घटना के बाद जुलूस में अफरातफरी मच गई। लोग चीखते-चिल्लाते दिखे, जबकि कई लोग जमीन पर पड़े थे। आसपास मौजूद लोगों को घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश करते देखा गया। 

हादसे की जांच में जुटी पुलिस 

रतलाम के ASP राकेश पांड्रो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या हाई-टेंशन लाइन की ऊंचाई या सुरक्षा मानकों के पालन में कोई लापरवाही बरती गई थी।

ये भी पढ़ेंः- Ayodhya Ram Mandir donation scam : राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में 8 लोगों पर FIR दर्ज, गैर-जमानती धाराएं लागू; चंपत राय के ड्राइवर का नाम शामिल, सियासत गरमाई

अन्य प्रमुख खबरें