Nayeem Murder Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में कैंटीन संचालक नईम की 26 मई को हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला गुलाबनगर निवासी नईम भूड़ा गेट के पास कैंटीन संचालन का काम करता था। उसका शव एक भट्ठे के पास नई बस्ती स्थित प्लॉट के एक कमरे से बरामद किया गया था। पुलिस ने नईम के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चाकू, नकदी, गहने और बाकी कई कीमती सामान भी बरामद किये हैं।
नईम हत्याकांड के शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पहले से ही योजना बना रखी थी। दोपहर के समय तीनों ने नईम को नई बस्ती स्थित उसके प्लॉट में बने कमरे में बुलाया। तीनों आरोपियों के नाम मोहसीम, कासिम और दानिश है। मोहसीम और कासिम ने नईम के पैर पकड़ लिए और दानिश ने चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या करने के बाद तीनों ने मिलकर कमरे में रखी नकदी, सोने की चैन और अंगूठी उठा ले गए। इसके बाद तीनों एक सुनसान जगह जाकर खून से सने कपड़े धोए, मोबाइल फोन को तोड़ा और चाकू को जंगल में छुपा दिया।
एसपी सोमेंद्र मीणा के मुताबिक जांच में खुलासा हुआ कि जिस प्लॉट में नईम की हत्या हुई थी वह खुद उसी ने खरीदी थी। उसके परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी। हत्यारों द्वारा लूटी गई सारी चीजें नईम की कमाई की थी। आरोपियों की तलाश सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर की गई थी। नईम के मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्यूबवेल के पास मिली। इसके बाद संदिग्ध नंबरों की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जा सका।
एएसपी अनुराग सिंह के मुताबिक तीनों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे चारों दोस्त थे। उनका कहना था कि नईम समलैंगिक था और उसने उनके कुछ वीडियो बना लिए थे, जिसके आधार पर उनको ब्लैकमेल करता था और पैसे मांगता था। इससे तंग आकर तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने तीनों के पास खून से सने कमीज, गमछा, नईम का मोबाइल और 92 हजार की नकद रकम के साथ एक बाइक भी बरामद किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12
हरियाणा में जिम संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लाॅरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
इंदौर: शिव शक्ति नगर कॉलोनी के एक बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन झुलसे
2026-06-11
तमिलनाडु में ‘सिंगप्पेन फोर्स’ एक्टिव, स्कूल-काॅलेज और सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे नजर रखेगी टीम
2026-06-11
Varanasi News: वाराणसी में दुकानदार ने दाम कम नहीं किया तो युवक ने मारी गोली
2026-06-11
Manipur: नागा नागरिकों की हत्या के बाद इंफाल में बढ़ा तनाव, मामले की जांच करेगी NIA
2026-06-11
परमा एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़े भक्त
2026-06-11
6 नागा नागरिकों की हत्या के खिलाफ मणिपुर में आक्रोश, डिप्टी सीएम ने कहा- ऐसी बर्बरता मानवता के खिलाफ
2026-06-11