Prateek Yadav Death : मुलायम के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन
खबर सार :-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की मौत से सनसनी फैल गई है। अपर्णा यादव के पति और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे के निधन से काफी हलचल मच गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
खबर विस्तार : -
Prateek Yadav Death : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति, प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। 38 वर्षीय प्रतीक यादव को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। परिवार के सदस्य ही प्रतीक को अस्पताल लाए थे। वहीं इलाज के दौरान प्रतीक यादव का निधन हो गया। हालांकि, उनकी मौत का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को KGMU में पोस्टमार्टम चल रहा है। प्रतीक के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस में ले जाते हुए देखा गया।
Prateek Yadav Death : प्रतीक यादव की कैसे हुई मौत
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले भी प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद थोड़ा आराम मिलने के बाद घर आ गए थे। प्रतीक यादव की तबीयत बुधवार अहले सुबह अचानक खराब हो गई। लगातार बिगड़ती स्थिति के बाद सुबह 6 बजे उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें चेक किया और मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद ही उनका शव एंबुलेंस से पोस्मार्टम हाउस भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, जब प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी नब्ज़ पूरी तरह से गिर चुकी थी। उनके दिल ने भी काम करना बंद कर दिया था। फिलहाल, उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
Prateek Yadav Death : कौन थे प्रतीक यादव?
बता दें कि प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, इस नाते वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। प्रतीक व्यापार और फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े थे। उन्होंने लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की थी। वे आमतौर पर सक्रिय राजनीति से दूर ही रहते थे। प्रतीक ने न तो कोई चुनाव लड़ा था और न ही समाजवादी पार्टी के भीतर कोई बड़ा पद संभाला था। उनकी पत्नी, अपर्णा यादव, एक BJP नेता हैं। अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वह 2022 में भापाज में शामिल हुई थीं। उन्होंने 2011 में प्रतीक यादव से शादी की थी। हालांकि, कुछ दिनों पहले प्रतीक और अपर्णा के रिश्ते में तनाव देखा गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
गोदाम हादसे पर बढ़ा विवाद, BJMC ने पूर्व मेयर फिरहाद हकीम समेत दो पर दर्ज कराई शिकायत
2026-06-27
-
2026-06-27
-
‘हर जरूरतमंद को मिलेगा इलाज और घर’, सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं
2026-06-27
-
2026-06-27
-
माॅनसून से पहले आफत बनकर आई बारिश, शिमला में मलबे में दबीं गाड़ियां, भारी बारिश का अलर्ट
2026-06-27
-
2026-06-27
-
वाहनों से जुड़े सभी कार्यों के लिए परिवहन विभाग का नया हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे मिलेगी सहायता
2026-06-27
-
2026-06-27
-
चतरा में मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या, आपसी रंजिश में दिया घटना को अंजाम
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
जबलपुर-नागपुर हाईवे पर हादसा, केरल जा रहे मजदूरों की जीप बेकाबू होकर घर में घुसी, तीन की मौत
2026-06-26