बीसलपुरः बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरगंज सिमरा में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय महिला की खेत पर लगे सिंचाई इंजन में फंसकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे उस समय हुई, जब महिला गेहूं के खेत में सिंचाई का कार्य कर रही थी। हादसे के बाद गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
मृतका की पहचान ग्राम अकबरगंज सिमरा निवासी जमुना प्रसाद गंगवार की पत्नी गीता देवी (55) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गीता देवी अपने पति के साथ खेत पर गेहूं की फसल में पानी लगा रही थीं। सिंचाई कार्य पूरा होने के बाद गीता देवी इंजन बंद करने के लिए आगे बढ़ीं। इसी दौरान उनकी साड़ी अचानक इंजन के घूमते पहिए में फंस गई, जिससे वह संतुलन खो बैठीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
साड़ी इंजन में फंसते ही गीता देवी तेजी से उसकी चपेट में आ गईं। खेत पर मौजूद उनके पति जमुना प्रसाद गंगवार ने शोर सुनकर तुरंत इंजन बंद किया और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गंभीर चोटों के कारण गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे सील कर दिया गया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में हादसा आकस्मिक प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की औपचारिक पुष्टि हो सकेगी।
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गीता देवी सरल स्वभाव की महिला थीं और खेती-बाड़ी के कार्यों में अपने पति का पूरा सहयोग करती थीं। हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
अन्य प्रमुख खबरें
नहीं रही मधुर भजनों वाली वो आवाज़: भगवती दीदी के निधन से भीलवाड़ा के सिंधी समाज की आंखें नम
लखनऊ-काशी समेत यूपी के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर
'हर 20 मिनट में उजड़ रहा एक परिवार’, सड़क हादसों पर विधानसभा में बोलीं आराधना मिश्रा मोना
झांसी में खुलेगा आधुनिक 'जेन जी' पोस्ट ऑफिस: बुंदेलखंड में एक नया अध्याय
लखनऊ में अनियंत्रित कार ने 6 लोगों को कुचला, 12वीं का छात्र चला रहा था Swift Car, गर्लफ्रेंड थी साथ
भीलवाड़ा में सेवा का महाकुंभ: किसी को मिली नई चाल, तो किसी के जीवन में लौटा सुरीला संगीत
भीलवाड़ा: बकरियां चराने गई महिला से दरिंदगी करने वाले को 7 साल की जेल, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला
यूपी : ओडीओपी योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार
शाहपुरा के लाल राजेंद्र मेहता की बड़ी पहल: मेधावी छात्रों को मिलेगी 1 लाख सालाना की छात्रवृत्ति
कानपुर लैंबोर्गिनी केस : लुकाछिपी का खेल खत्म, अरबपति तबाकू कारोबारी का बेटा शिवम गिरफ्तार