मुजफ्फरनगर: खतौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा से वांछित अभियुक्त को छुड़ाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव और थाना प्रभारी दिनेश सिंह द्वारा किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को थाना खतौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0-56/2026 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में कस्बा खतौली निवासी विनोद मेंबर पुत्र ओमप्रकाश वांछित चल रहा था।
15 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम विनोद मेंबर की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश देने पहुंची थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, लेकिन इसी दौरान अभियुक्त के शोर मचाने पर उसके परिजनों और सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अभद्रता और बल प्रयोग करते हुए अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए।
इस घटना के बाद थाना खतौली में मु0अ0सं0-112/2026 के तहत धारा 132, 262, 263, 224, 221 बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 अप्रैल 2026 को तीन आरोपियों सुन्दर, सोनू और उपेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 जिलाधिकारियों समेत 40 IAS अधिकारियों के तबादले
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
Bhilwara: 3 करोड़ की खेल अकादमी पर सवाल, विधायक के औचक निरीक्षण में घटिया निर्माण उजागर
Shahjhanpur: फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
रुदावल में आखा तीज पर कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, पवित्र बंधन में बंधे 12 जोड़े