मुंबई में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस पर गिरा पेड़, छात्रा की मौत, 14 घायल
खबर सार :-
मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रही बस पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से एक छात्रा की मौत हो गई। हादसे में 14 छात्र घायल हो गए।
खबर विस्तार : -
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल बस पर अचानक विशालकाय पीपल का पेड़ गिर गया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा चेंबूर के रोड नंबर 11 पर हुआ। यूनिवर्सल हाईस्कूल की बस रोज की तरह बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी, तभी अचानक एक बड़ा पीपल का पेड़ बस पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से बस का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और मुंबई नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पेड़ को हटाने के लिए मशीनों और कटर की मदद ली जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
एक छात्रा की मौत, 14 घायल
हादसे में कुल 15 छात्र बस में सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इनमें से पांच छात्रों को जैन अस्पताल और 10 छात्रों को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैन अस्पताल में इलाज के दौरान सुरेखा नाम की छात्रा ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायल छात्रों का उपचार जारी है।
नगर निगम और प्रशासन मौके पर जुटा
मुंबई के उप महापौर संजय घाड़ी ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 2:58 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल उपलब्ध कराई गई हैं।
पुलिस ने दी घटना की जानकारी
क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त समीर शेख ने बताया कि बस में कुल 15 विद्यार्थी सवार थे। पेड़ गिरने के बाद सभी बच्चों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः- Ambala: दादा को खाना देने गया 4 साल का मासूम 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी बना दुनिया की पहली पसंद: Lucknow University में विदेशी छात्रों की भारी भीड़
2026-06-30
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, पांच मामलों का हुआ खुलासा
2026-06-30
-
2026-06-30
-
ऑटो चालक की ईमानदारी बनी मिसाल, लाखों के जेवरों से भरा बैग लौटाया, जीआरपी ने किया सम्मानित
2026-06-30
-
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, आरक्षी की मौत, डॉक्टर और चालक गंभीर घायल
2026-06-30
-
2026-06-30
-
2026-06-30
-
Ambala: दादा को खाना देने गया 4 साल का मासूम 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
2026-06-30
-
2026-06-30
-
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, लखनऊ से दिल्ली जा रही वोल्वो बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत
2026-06-30
-
गोलीराव तालाब के निकासी द्वार को दो फीट नीचे किए जाने पर भड़का लोगों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
2026-06-30
-
2026-06-30
-
झांसी में चलती ट्रेनों पर पथराव से दहशत, वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने तेज की आरोपियों की तलाश
2026-06-30
-
2026-06-30
-
2026-06-30