Jewar International Airport: लखनऊ-नोएडा के बीच शुरू हुई सीधी उड़ान, पहली बार 182 यात्रियों ने किया सफर

खबर सार :-
Lucknow To Jewar International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो रही हैं। यहां से जाने वाली पहली उड़ान में 172 किसान लखनऊ जाएंगे, ताकि वे मुख्यमंत्री योगी से मिल सकें और उनका आभार व्यक्त कर सकें।
Jewar International Airport: लखनऊ-नोएडा के बीच शुरू हुई सीधी उड़ान, पहली बार 182 यात्रियों ने किया सफर
खबर विस्तार : -

Lucknow -Jewar International Airport: उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, सोमवार को दो बड़े शहरों लखनऊ (Lucknow) और नोएडा (Noida) के बीच सीधी हवाई उड़ान का संचालन शुरू हो गया है। इंडिगो की पहली फ़्लाइट सुबह 7:05 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई और एक घंटे के अंदर जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच गई। इस पहली फ़्लाइट में कुल 182 यात्रियों ने सफर किया, जिनमें अभिनेत्री और सोशल एक्टिविस्ट गुल पनाग भी शामिल थीं।

Lucknow to Noida : पहली सीधी उड़ान में 182 यात्रियों ने किया सफर 

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई इस ऐतिहासिक उड़ान ने राज्य के दो प्रमुख शहरों को हवाई मार्ग से सीधे जोड़ दिया है। इस कदम से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और कॉर्पोरेट क्षेत्रों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। इस नई सेवा की शुरुआत के मौके पर लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में दीप प्रज्वलन और केक काटने का समारोह आयोजित किया गया। पहली उड़ान (नंबर 6E 2278) से कुल 182 यात्रियों ने लखनऊ से नोएडा तक का सफर किया।

Jewar International Airport

अभिनेत्री गुल पनाग ऐतिहासिक उड़ान की बनी गवाह

इस ऐतिहासिक उड़ान की एक खास बात यह थी कि यात्रियों में मशहूर अभिनेत्री गुल पनाग भी शामिल थीं। उनके साथ यात्रा करने वालों में इस नई सेवा को लेकर काफी उत्साह था। इसके अलावा, एक निजी समूह के लगभग 80 कर्मचारियों ने भी इस उड़ान सेवा का लाभ उठाया। उम्मीद है कि भविष्य में यह रूट बिजनेस और कॉर्पोरेट यात्रियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।  विशेष संचालन के तहत, 15 जून के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी निर्धारित की गई थीं; उड़ान संख्या 6E5212 नोएडा से लखनऊ पहुंचेगी, जबकि उड़ान 6E5219 लखनऊ से नोएडा के लिए रवाना होगी।

Jewar International Airport

नोएडा एयरपोर्ट को मिलेगी नई पहचान

15 जून को शुरू हुई यह स्पेशल फ़्लाइट सिर्फ़ एक नई हवाई सेवा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन किसानों के साथ भी खास बातचीत की, जिन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ज़मीन दी थी। किसानों के प्रतिनिधियों ने पहली फ़्लाइट में सफ़र किया और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी ज़ाहिर की।

1 जुलाई 2026 से शुरू होंगी नियमित उड़ाने

एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि यह नई सेवा उत्तर प्रदेश के भीतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और यात्रा के समय को काफी कम कर देगी। इस रूट पर नियमित उड़ान सेवाएं 1 जुलाई, 2026 से शुरू होने वाली हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने के साथ, इस नई हवाई सेवा को राज्य के विकास और इसके परिवहन बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jewar International Airport

लखनऊ से नोएडा किराया लगभग 7,000

मौजूदा बुकिंग के आधार पर, लखनऊ से नोएडा का फ़्लाइट किराया 7,697 है, जबकि नोएडा से लखनऊ की वापसी यात्रा का किराया 6,556 है। एयरलाइन के अनुसार, मांग और उपलब्धता के आधार पर किराए में बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः- माॅनसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पाॅइंट्स पर लगाए 210 पंप
 

अन्य प्रमुख खबरें