लखनऊ: राजधानी के चौक थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, वरना आग पास ही स्थित पावर हाउस के ट्रांसफार्मरों और खड़ी बसों को अपनी चपेट में ले सकती थी।
चौक फायर स्टेशन को सुबह करीब 9:20 बजे सूचना मिली कि घंटाघर के पास आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। मामला घनी आबादी और संवेदनशील इलाके का था, इसलिए विभाग ने बिना देरी किए चौक फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां तुरंत रवाना कीं। आग की विकरालता को भांपते हुए हजरतगंज फायर स्टेशन से 22 हजार लीटर क्षमता वाला एक वॉटर बाउजर भी मौके पर बुलाया गया।
फायर फाइटर्स ने रणनीति के तहत आग को चारों तरफ से घेरना शुरू किया ताकि वह फैल न सके। लगभग 1.5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पास में खड़ी प्राइवेट बसों, एक पिकअप वैन और बगल की दुकानों को सुरक्षित बचा लिया। सबसे बड़ी चुनौती पास ही स्थित पावर हाउस के ट्रांसफार्मर थे, जिन्हें आंच आने से पहले ही सुरक्षित कर लिया गया।
यह आग डालीगंज बांस मंडी निवासी मिराज पुत्र वाली मोहम्मद की कबाड़ दुकान में लगी थी। हादसे में दुकान के अंदर रखा भारी मात्रा में कबाड़ जलकर राख हो गया। साथ ही वहां खड़ी एक स्कूटी (नंबर: UP32 NQ 6958) भी पूरी तरह जल गई है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल, आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और शॉर्ट सर्किट समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06
Sultanpur: तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान महिला की मौत
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को वापस भेजा, आवास के बाहर पसरा सन्नाटा
2026-06-06
हिमाचल को नई ट्रेन की सौगात! अब ऊना से कोलकाता तक चलेगी सीधी ट्रेन, जानें टाइम और रूट
2026-06-06
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05