लखनऊ: राजधानी लखनऊ के थाना बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में हुई 5 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
लखनऊ पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार 11 जून को थाना बख्शी का तालाब पुलिस को सूचना मिली थी कि बीकेटी बाजार के आगे तथा किसान पथ से पहले कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने असलहे से फायरिंग करते हुए वाहन में रखे बैग को छीन लिया, जिसमें करीब 5 लाख रुपये नकद मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले में पीड़ित राकेश कुमार अग्रवाल, निवासी डालीगंज, की तहरीर के आधार पर सतवंत और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी जांच तेज कर दी।
जांच के दौरान थाना बख्शी का तालाब पुलिस टीम को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने संसारपुर अंडरपास के नीचे घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतवंत सिंह पटेल (38), विनय कुमार निवासी प्रयागराज तथा रोहित कुमार यादव निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कार, तीन मोबाइल फोन और नकद धनराशि बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से लूट की साजिश रची थी और 11 जून को बीकेटी-सीतापुर हाईवे पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और लूटी गई पूरी रकम बरामद करने का प्रयास जारी है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः-इसौली विधायक ताहिर खान ने 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, सड़क, बिजली और किसानों की समस्याओं को उठाया
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-19
2026-06-19
पश्चिम बंगाल में बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, तापमान गिरने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
2026-06-19
श्रीनगर के सीमेंट फैक्ट्री में लगी आग, सात कर्मचारी झुलसे, एक की हालत गंभीर
2026-06-19
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट और नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
TET पूर्व नियुक्त शिक्षकों को संरक्षण देने की मांग, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
2026-06-18
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता 8 माह की गर्भवती
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
किसानों के पक्ष में उतरे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बार-बार भूमि अधिग्रहण पर जताई नाराजगी
2026-06-18
मुहर्रम को लेकर वलीपुर बाजार में पुलिस का पैदल मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
2026-06-18
2026-06-18
हिमाचल में मॉनसून से पहले आंधी-बारिश का अलर्ट, शिमला में भारी भूस्खलन, ढली-संजौली बाईपास बंद
2026-06-18