झांसी: संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपरी बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महेंद्रपुरी कॉलोनी से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े अहम सबूत बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंशुमान सिंह पुत्र राजनाथ सिंह निवासी महेंद्रपुरी कॉलोनी और अभिषेक पाठक पुत्र राकेश पाठक के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अपने घर से संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। उनके पास से चार स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें कई संदिग्ध वेबसाइट्स खुली पाई गईं। जांच के दौरान इन वेबसाइट्स पर लगभग 8 करोड़ 49 लाख क्वाइन्स के लेनदेन का संचालन होते पाया गया, जो बड़े स्तर पर सट्टेबाजी की ओर इशारा करता है। इसके अलावा मौके से 5320 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
कार्रवाई 29 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर की गई। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर ग्वालियर रोड स्थित महेंद्रपुरी कॉलोनी में अंशुमान सिंह के घर पर सर्च वारंट के आधार पर छापा मारा। इस दौरान मोबाइल फोन में superomg98.com, agentomg98.com, supervkt99.in, agentvkt99.in, rolex99.com और omg98.com जैसी वेबसाइट्स पर सक्रिय सट्टेबाजी का संचालन पाया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के नौ बैंक खातों से सट्टे के लेनदेन से जुड़े करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड रवि कुशवाहा है, जो शहर कोतवाली क्षेत्र के पठौरिया का निवासी है और फिलहाल फरार है।
आरोपियों ने बताया कि रवि कुशवाहा ही इन वेबसाइट्स का संचालन करता है और एजेंट व सुपर एजेंट आईडी उपलब्ध कराता है। एक रुपये के बराबर क्वाइन सिस्टम के माध्यम से सट्टा संचालित होता है। एजेंट अपने स्तर पर ग्राहकों को जोड़ते हैं और उनसे पैसे लेकर फोनपे जैसे डिजिटल माध्यमों से मुख्य आरोपी तक पहुंचाते हैं। जीतने पर राशि वापस क्लाइंट को भेजी जाती है।
यह सट्टा लाइव क्रिकेट मैचों के दौरान हर गेंद, रन और विकेट पर लगाया जाता था, जिससे बड़ी मात्रा में धन का अवैध लेनदेन हो रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में सीपरी बाजार प्रभारी जय प्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय, अनुराग शर्मा, सचिन शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी रवि कुशवाहा की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़: चार शातिर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-14
जेनेरिक दवाओं को किफायती और सुलभ बनाएगी दवाइंडिया, यूपी में बढ़ेगी पहुंच
2026-06-14
2026-06-14
शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
2026-06-13
प्रशिक्षण शिविर में योग साधकों को मिला मार्गदर्शन, अष्टांग और हठयोग का अभ्यास
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
UP Pre Monsoon: यूपी में प्री मानसून की एंट्री, कई जिलों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट
2026-06-13
माॅनसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पाॅइंट्स पर लगाए 210 पंप
2026-06-13
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
2026-06-13
बंगाल पुलिस पर भड़कीं सागरिका घोष, अभिषेक बनर्जी के आवास पर कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
2026-06-13
2026-06-13
मां को खुश रखने के लिए ब्रिगेडियर बना युवक, गिरफ्तारी के बाद सामने आई ये सच्चाई
2026-06-13