झांसीः झांसी में न्यायिक व्यवस्था को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक न्यायिक अधिकारी को डाक के माध्यम से धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। यह पत्र अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) आदित्य चतुर्वेदी के नाम भेजा गया था, जिसमें उन्हें और न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को डाक के जरिए यह पत्र न्यायिक अधिकारी तक पहुंचा। पत्र में लिखा गया है कि जब आदित्य चतुर्वेदी लखनऊ जिला न्यायालय में तैनात थे, तब उन्होंने कई मामलों में कथित तौर पर एक समुदाय के निर्दोष लोगों को सजा सुनाई थी, जिससे उनके परिवार बर्बाद हो गए। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और 7 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच किसी भी दिन मौका मिलते ही न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की योजना है।
यह धमकी भरा पत्र ‘सलीम मंसूरी’ नाम से पोस्ट किया गया है, हालांकि पुलिस इस नाम की सत्यता की जांच कर रही है। पत्र मिलने के बाद न्यायालय प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को दी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना नवाबाद पुलिस को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घटना के बाद न्यायालय परिसर और न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है, साथ ही आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पत्र भेजने वाले की पहचान करने के लिए डाक विभाग से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही साइबर और तकनीकी टीमों की मदद भी ली जा रही है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
अन्य प्रमुख खबरें
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06
Sultanpur: तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान महिला की मौत
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को वापस भेजा, आवास के बाहर पसरा सन्नाटा
2026-06-06
हिमाचल को नई ट्रेन की सौगात! अब ऊना से कोलकाता तक चलेगी सीधी ट्रेन, जानें टाइम और रूट
2026-06-06
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05