झांसीः गौरंग राठी ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से संचालित सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के तहत तहसील टहरौली की ग्राम पंचायत ढुरबई के ग्राम मवई की एक लंबे समय से लंबित समस्या का तत्काल निस्तारण कराया। यह शिकायत 5 जनवरी 2026 से समाधान की प्रतीक्षा में थी।
ग्राम मवई के निवासी विन्द्रावन, मिथिलेश, सुरेंद्र कुमार और सचिन ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि गांव में बालाराम के मकान से मुक्तिधाम तक जाने वाली सीसी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क उखड़ने और दोनों ओर की नालियां टूट जाने के कारण मार्ग पर लगातार पानी भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन और स्कूल जाने में भी कठिनाई हो रही है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस संबंध में 5 जनवरी 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौके पर मौजूद शिकायतकर्ताओं, नायब तहसीलदार, ग्राम पंचायत सचिव, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार से सीधे संवाद किया और स्थिति का परीक्षण कराया।
सुनवाई के दौरान नायब तहसीलदार और ग्राम पंचायत सचिव ने स्वीकार किया कि शिकायत प्रथम दृष्टया सही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी को मौके की वास्तविक स्थिति भी दिखाई गई। अधिकारियों ने बताया कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है, जिससे रास्ता पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी गौरंग राठी ने संबंधित उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सड़क पर पानी फैलाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध धारा 152 के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। साथ ही गांव में जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।
समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को नाली और सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी को भेजा जाए, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम प्रशासन और आम जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हो रही है और लोगों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
इस दौरान अरुण कुमार गौर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आकाश रंजन, वरिष्ठ सहायक शिवाकांत, प्रदीप कुशवाह तथा स्टेनो शुभम जैन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः-बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान, चार प्रस्ताव पारित
अन्य प्रमुख खबरें
Police Recruitment Exam: झांसी में कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
2026-06-08
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान, चार प्रस्ताव पारित
2026-06-08
Bihar Cabinet Meeting : सासामूसा चीनी मिल के बकाया भुगतान को मंजूरी, 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर
2026-06-08
झांसी में आयुष्मान भारत योजना पिछड़ी, 8 साल में सिर्फ 60% लाभार्थियों के बने कार्ड
2026-06-08
Pilibhit: भ्रष्टाचार के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एक लाइनहाजिर
2026-06-08
गुजरात में ‘विकास भी, विरासत भी’ का विजन हुआ साकार, पिछले एक दशक में बने 5 नए म्यूजियम
2026-06-08
West Bengal: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 179 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले
2026-06-08
यूरिया की कमी पर किसानों का फूटा गुस्सा, पंजाब के 22 जिलों में जोरदार प्रदर्शन
2026-06-08
अभिषेक बनर्जी ने CID की नोटिस का भेजा जवाब, पेश होने के लिए मांगा समय
2026-06-08
लखनऊ में बनेगा संस्कृति संग्रहालय, आधुनिक तकनीक से जीवंत होंगी राज्य की लोककलाएं
2026-06-08
TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बाॅर्डर से गिरफ्तार, देश छोड़ने से पहले STF ने दबोचा
2026-06-08
पीलीभीत : पिता-पुत्र की तड़पकर मौत, बिजली विभाग की लापरवाही ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार!
2026-06-08
2026-06-08
योग शरीर,मन एवं आत्मा को जोड़ने की भारतीय प्रणाली है: डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय
2026-06-08
शिमला में आज से समर फेस्टिवल का आगाज, बाॅलीवुड सिंगर जस्सी गिल और शबाब भी मचाएंगे धमाल
2026-06-08