झांसीः आरटीओ के समीप वार्ड संख्या 18 स्थित तालपुरा द्वितीय क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्मित सिटी हॉस्पिटल के बाहर मार्ग बंद किए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अस्पताल निर्माण से पहले जिस रास्ते का उपयोग वर्षों से आवागमन के लिए किया जाता था, उसे अब बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अस्पताल निर्माण से पहले यह क्षेत्र खुला था और आसपास के व्यापारियों ने अपने गोदाम भी इसी मार्ग की सुविधा को देखते हुए बनाए थे। इसके अलावा अस्पताल के पीछे लगभग 250 परिवारों की एक बस्ती भी आबाद है, जिनका दैनिक आवागमन इसी रास्ते से होता था।
निवासियों का कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व जब नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सिटी हॉस्पिटल का निर्माण शुरू किया गया था, तब बस्तीवासियों और व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मार्ग बंद होने की आशंका जताई थी। उस समय उन्हें आश्वस्त किया गया था कि अस्पताल निर्माण के बावजूद लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्रवासियों का दावा है कि उन्हें यह भी बताया गया था कि ऊपर का मार्ग मरीजों के लिए तथा नीचे का रास्ता स्थानीय लोगों के दैनिक उपयोग के लिए खुला रहेगा।
क्षेत्रवासियों के अनुसार मुख्य मार्ग बंद होने के बाद लोगों को एक वैकल्पिक सड़क का उपयोग करना पड़ रहा है, जिसकी चौड़ाई लगभग 20 फीट है। सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचता, जिसके कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि 28 मई को इसी मार्ग पर एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।
बस्तीवासियों और व्यापारियों ने प्रशासन से जनहित में बंद मार्ग को पुनः खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि रास्ता दोबारा खोल दिया जाए तो क्षेत्र में आवागमन सुचारू हो सकेगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। फिलहाल क्षेत्र के लोगों को प्रशासन और नगर निगम की ओर से कार्रवाई का इंतजार है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06