Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे

खबर सार :-
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। कई इलाकों में तेज बारिश भी हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली है। कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे
खबर विस्तार : -

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम अचानक बदल गया। राजधानी दिल्ली सहित NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश ( Rain) हो रही है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने (hailstorm) की भी खबर है। इस बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि ओलावृष्टि से कुछ फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Weather Update: दिल्ली के कई हिस्सों में ओलावृष्टि 

दरअसल मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ है। आईएमडी पहले ही अनुमान लगाया था कि गुरुवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। साथ ही, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ भारी ओलावृष्टि हुई है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर व ब्रह्मपुरी में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि भी हो रही है। 

Delhi-NCR Weather Update: 5 मई को फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, रविवार से एक नए 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण, 5 मई तक बारिश और गरज-चमक वाले मौसम के हालात फिर से बन सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आने वाले पूरे सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

IMD ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और NCR क्षेत्र के कुछ अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ, बारिश या बूंदाबांदी की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, हरियाणा के राजौंद, पानीपत और गन्नौर, तथा उत्तर प्रदेश के कांधला और बड़ौत में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है।

अन्य प्रमुख खबरें