Delhi Crpf Jawan: दिल्ली में CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
खबर सार :-
दिल्ली से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
Delhi Crpf Jawan: राजधानी दिल्ली से एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। एक सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Delhi Crpf Jawan: सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली
देश की राजधानी दिल्ली के मोती बाग इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने गुरुवार को खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि जवान जज के घर पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था कि अचानक ही अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर खुद को गोली मार ली। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय नरसी लाल यादव ने ऐसी कदम क्यों उठाया इसके बारे में अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस घटना की सूचना जब नरसी के परिवार को दी। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन गुरुवार दोपहर दिल्ली पहुंचे, जिसके बाद उन्हें नरसी का शव सौंप दिया गया।
Delhi Crpf Jawan: गुरुवार की सुबह हुआ हादसा
मृतक नरसी के दोस्त सुरेश शर्मा ने जानकारी दी कि जवान के परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे के समय जवान ने ये जोखिम भरा कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची और घटनास्थल से सर्विस रिवाल्वर बरामद की। सूत्रों के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि जवान ने आत्महत्या की है, फिलहाल अभी मामले की जांच चल रही है, पोस्टमार्टमकी रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
Delhi Crpf Jawan: सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत
पुलिस ने बताया कि नरसी लाल यादव राजस्थान के जयपुर के मंढा गांव के रहने वाले थे और सीआरपीएफ में कांस्टेबल जीडी पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह मोतीबाग के जज के घर में ड्यूटी पर थे। पुलिस ने बताया कि जब वो घटना स्थल पर पहुंचे तो नरसी लाल गेट के पास खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनके सिर में गोली लगी थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हों मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में पत्नी ने की पति की हत्या, तीखी बहस के बाद दुपट्टे से घोंटा गला
अन्य प्रमुख खबरें
-
झांसी में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 1.63 करोड़ की वसूली, 36 वाहन-मशीनें सीज
2026-07-04
-
भारी बारिश से महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, मुंबई-ठाणे समेत कई इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित
2026-07-04
-
मैहर में दर्दनाक हादसा: बैल को बचाने के लिए कुएं में उतरे 3 ग्रामीणों की दम घुटने से मौत
2026-07-04
-
निजी अस्पतालों को फायर सेफ्टी पर डीएम की सख्त चेतावनी, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
2026-07-04
-
यूपी-एमपी पुलिस की अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग, नशा तस्करों पर संयुक्त कार्रवाई की बनी रणनीति
2026-07-04
-
स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 बसें सीज, 3 का चालान
2026-07-04
-
यूपी टीईटी-2026 के चलते रामपुर में 4 जुलाई का सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित, इस दिन होगा आयोजन
2026-07-04
-
यार्ड री-मॉडलिंग के चलते दो विशेष ट्रेनों का बदला मार्ग, अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल की अवधि भी बढ़ी
2026-07-04
-
2026-07-04
-
2026-07-04
-
Bihar: मुजफ्फरपुर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
2026-07-04
-
Monsoon 2026: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बड़वानी और खंडवा में रेड अलर्ट
2026-07-04
-
2026-07-03
-
रामपुर में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर कृषि विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए
2026-07-03
-
2026-07-03