बुलंदशहरः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माकून्स प्री-स्कूल में नारी शक्ति के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिबाई नगर की शिव कॉलोनी स्थित इस प्री-स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रबंधिका रश्मि खुराना ने किया और सभी उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्रधानाचार्या नीरू सिंघल ने किया। उन्होंने सभी अतिथि महिलाओं का फूल वर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया। इस खास अवसर पर स्कूल प्रांगण को रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य, रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर और अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी अपने आकर्षक नृत्य और प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और उपस्थित अभिभावकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में केक काटकर महिला दिवस की खुशियां भी मनाई गईं। स्कूल की निदेशिका ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास और परिवार की मजबूती में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं बल्कि शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।
प्रधानाचार्या नीरू सिंघल ने भी महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होकर समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका साक्षी शर्मा, मेधा, जिया और ज्योति की भूमिका सराहनीय रही। इसके अलावा केयरटेकर कमलेश रानी, विवेक और स्कूल के समस्त स्टाफ ने भी आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। इस तरह महिला सम्मान का यह आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
बुंदेलखंड में समय से पहले 'तपन': मार्च में ही 38 डिग्री पहुंचा पारा, झांसी-बांदा रहे सबसे गर्म
पंचयात चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब यूपी के हर गांव तक पहुंचेंगी बसें
West Bengal Election पर चुनाव आयोग सख्त: हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Rudawal: छात्राओं को मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत मिली साइकिलें, खिले चेहरे
एसिड अटैक व पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में छात्रों को किया जागरूक, लगाया गया शिविर
बिश्नोई सभा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, शिवकुमार अध्यक्ष व विक्रम सचिव मनोनीत
क्रोध करके आप दूसरे की गलती की सजा स्वयं को देते हैं: डॉ. कटारिया
इंजी पवन के. गोयल भारत सरकार की ‘विशेषज्ञ मूल्यांकन कमेटी’ के सदस्य मनोनीत
हर्ष नर्सिंग कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम, छात्राओं ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ उतरी AAP, केंद्र पर साधा निशाना
पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: NH-730 पर अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, 40 यात्री घायल
‘खेलो खिल खिला’ के 36वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा