बांदा जनपद के अंतर्गत थाना गिरवां पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना का महज पांच दिनों के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम खुरहण्ड निवासी शिवदत्त द्विवेदी पुत्र रामदत्त द्विवेदी का लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर दिनांक 07 फरवरी 2026 की देर रात खुरहण्ड पेट्रोल पंप के पास से चोरी हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना गिरवां में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी, गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 12 फरवरी 2026 को थाना गिरवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रैक्टर चोरी की घटना में शामिल आरोपी महुआ रोड के पास देखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उनका एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे दोनों सगे भाई हैं और उन्होंने अपने मौसी के लड़के अशोक पुत्र रणविजय निवासी चकदहा थाना मौदहा, जनपद हमीरपुर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया लाल महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में आफत बनी बारिश! कछार व करीमगंज में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, SDRF ने 53 लोगों को बचाया
West Bengal: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मंत्री रथिन घोष, नगरपालिका भर्ती घोटाले के मामले में पूछताछ जारी
West Bengal: नगरपालिका भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार
अब ग्लोबल ब्रांड बनेगा सोनभद्र का गुलाब जामुन, CM ने किया ODOC योजना में शामिल
Road Accident in Amethi : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से दिया इस्तीफा, भवानीपुर सीट रखा बरकरार
West Bengal: RG कर मामले में सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, 3 IPS अधिकारी सस्पेंड, दोबारा होगी जांच
CM सुवेंदु अधिकारी का फैसला, विधानसभा की कार्यवाही होगी लाइव-स्ट्रीम, बढ़ेगी पारदर्शिता
Kolkata: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे पूछताछ के बाद कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार
Bhopal: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
PM की अपील का असरः सीएम मोहन यादव ने किया मेट्रो का सफर, सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत