भांजी के साथ विवाह करना चाहता था मामा, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी
खबर सार :-
जनपद बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में मामा ने अपनी भांजी पर शादी का दबाव बनाया। इनकार करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। बाद में फोन पर भी धमकाया गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबर विस्तार : -
बांदा: कलयुगी मामा ने अपनी ही भांजी से दिल लगा बैठा। रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला जनपद बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र का है। जहां मामा-भांजी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने की सोच रखने वाले एक व्यक्ति ने अपनी भांजी से शादी रचाने का दबाव बनाया।
जान से मारने की दी धमकी
भांजी द्वारा शादी से इनकार कर देने के बाद मामा ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि न केवल मारपीट की बल्कि भविष्य मे जान से मार देने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करके मामा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उसका रिश्ते में लगने वाला मामा प्रेमचंद्र पुत्र जगरूप निषाद, निवासी कजरीकोल रामा का पुरवा थाना कालिंजर 12 अगस्त 2025 को उसे गांव के बाहर मिला।
शादी से इनकार करने पर भड़का
आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही। इस पर युवती ने साफ कहा कि वह उसके रिश्ते में मामा लगते हैं और ऐसे रिश्ते में शादी संभव नहीं है। इस बात के सुनते ही आरोपी गुस्सा हो गया और कहा कि मामा लगने से क्या होता है, शादी तो तुम्हें करनी ही पड़ेगी। जब युवती ने शादी से इनकार कर वहां से जाने को कहा, तो मामा ने उसे दो थप्पड़ मार दिए और गाली-गलौज करते हुए चला गया। जाते-जाते आरोपी ने धमकी दी कि “आज तो बच गई हो, अगली बार जान से मार दूंगा।”
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
युवती ने बताया कि सामाजिक बदनामी के डर से उसने उस समय यह बात अपने माता-पिता को नहीं बताई। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। 26 जनवरी 2026 को आरोपी ने फोन कर फिर से शादी के लिए दबाव बनाया। युवती द्वारा दोबारा इनकार करने पर आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत और सहमी युवती ने अंततः पुलिस की शरण ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
गया जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, लापरवाही और कैदियों से मिलीभगत के गंभीर आरोप
2026-06-26
-
2026-06-26
-
Kausambi Tanker Fire: बेकाबू LPG टैंकर ने टोल बूथ को मारी टक्कर, 5 लोग झुलसे, कई गाड़ियां जलकर खाक
2026-06-26
-
आंध्र प्रदेश में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, DRI की टीम ने किया दुर्लभ जीवों का रेस्क्यू
2026-06-26
-
झांसी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ 'स्माइल केंद्र', कटे होंठ और तालू वाले बच्चों का होगा निशुल्क इलाज
2026-06-26
-
लखनऊ अग्निकांड के बाद शाहजहांपुर में प्रशासन सख्त, दो रेस्टोरेंट सील
2026-06-26
-
रामगढ़-बोकारो हाईवे पर भीषण हादसा, वैन-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
2026-06-26
-
शाहपुरा में 1008 पार्श्वनाथ भगवान की नवीन प्रतिमा हुई विराजमान, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
2026-06-26
-
दोस्ती शर्मसारः आपसी विवाद में युवक पर दोस्तों ने चलाई गोलियां, लहूलुहान हालत में छोड़कर भागे
2026-06-26
-
आगरा में सीबीआई का बड़ा एक्शन: पीएनबी ब्रांच मैनेजर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
शिमला में दर्दनाक हादसाः आधी रात को खाई में गिरी कार, चालक की मौत, 4 घायल
2026-06-26
-
मां की हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को उम्रकैद, शाहपुरा कोर्ट का बड़ा फैसला
2026-06-25