बांदाः बांदा में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी साकिब पुत्र अनीष ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी थी कि 09 फरवरी 2026 की देर रात अज्ञात चोर उनके घर के सामने खड़ा ई-रिक्शा चोरी कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर ई-रिक्शा की तलाश शुरू कर दी थी।
12 फरवरी 2026 की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा बाईपास के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ई-रिक्शा चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने 7 फरवरी को काशीराम कॉलोनी के पास से वाहन चुराया था। उनकी निशानदेही पर चोरी का ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नौशाद पुत्र पप्पू निवासी खाईपार (हाल पता काशीराम कॉलोनी) थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा तथा सुघर सिंह पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम बसहरी, थाना मटौंध, जनपद बांदा शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 80/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
कार्रवाई के दौरान दारा सिंह चौकी प्रभारी मर्दननाका, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, कांस्टेबल महेंद्र कुमार और कांस्टेबल अखिलेश कुमार चौहान सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में आफत बनी बारिश! कछार व करीमगंज में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, SDRF ने 53 लोगों को बचाया
West Bengal: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मंत्री रथिन घोष, नगरपालिका भर्ती घोटाले के मामले में पूछताछ जारी
West Bengal: नगरपालिका भर्ती घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार
अब ग्लोबल ब्रांड बनेगा सोनभद्र का गुलाब जामुन, CM ने किया ODOC योजना में शामिल
Road Accident in Amethi : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से दिया इस्तीफा, भवानीपुर सीट रखा बरकरार
West Bengal: RG कर मामले में सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, 3 IPS अधिकारी सस्पेंड, दोबारा होगी जांच
CM सुवेंदु अधिकारी का फैसला, विधानसभा की कार्यवाही होगी लाइव-स्ट्रीम, बढ़ेगी पारदर्शिता
Kolkata: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे पूछताछ के बाद कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार
Bhopal: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
PM की अपील का असरः सीएम मोहन यादव ने किया मेट्रो का सफर, सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत